सही बातें पढ़ने की आदत हो तो, सही काम करने की आदत अपने आप बन जाती है।

रविवार, 7 जून 2020

पूरा दिन अपने आपको ऊर्जावान कैसे रखें और इसके क्या तरीके हैं।

आज के टेक्नोलॉजी युग में और कुछ गलत खानपान के वजह से लोग जल्दी से थक जाते हैं और स्वस्थ नहीं रहते हैं इसके लिए हमारी गलत आदतें भी जिम्मेवार हैं आज कल तो टेक्नोलॉजी में हम अपने आपको इतना व्यस्त रखते हैं कि हम अपने परिवार को भी समय नहीं दे पाते हैं अगर हमें ऑफिस में काम करते हैं तो दिन भर कंप्यूटर सिस्टम और घर पर मोबाइल से  फुर्सत नहीं मिलती ,जिसके कारण मानसिक थकान और ज्यादा बढ़ जाता है और यह मानसिक थकान, शारीरिक थकान से भी ज्यादा घातक है। हमारा शरीर सिर्फ काम करने से ही नहीं थकता है मानसिक एवं अन्य इंद्रियों की थकान की वजह से भी हम पूरा दिन ऊर्जाविहीन दिखते हैं जैसे टेक्नोलॉजी का एक उदाहरण लेते हैं अगर हम लैपटॉप या मोबाइल को पूरे दिन हम अपने से चिपकाए रहते हैं तो इससे मानसिक और आँख जैसे इन्द्रियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है आइए कुछ नियमों को अपनाकर अपने आप को ऊर्जावान रख सकते हैं जानते है ऐसे ही ऊर्जावान दिखने/रखने के 12 रामबाण नियम:

Lifebookin.blogpost.com

1.दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें

गुनगुना पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है खासकर जाड़े के दिनों में सभी उम्र के लोगों को गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे शरीर के कई बीमारियों को दूर भगाता है जिसमें से मोटापा और कब्ज जैसे बीमारी के लिए तो रामबाण इलाज है। 

2.सुबह में सैर एवं व्यायाम जरूर करें :  

प्रतिदिन 40 मिनट तक तेजी से चलना एवं हल्का-फुल्का व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए अति लाभदायक है। एवं आपको पूरे दिन ऊर्जावान रखने में मदद करता है। 

3. सुबह योगा में 10 मिनट गहरी शांस (Deep Breathing Exercise) जरूर करें

इस क्रिया से शरीर में ऑक्सीजन एवं स्वच्छ वायु भरते हैं जिससे आप पूरा दिन ऊर्जावान रहते हैं। और यह आपके फेफड़ों को भी शुद्ध करता है इसके और भी बहुत कुछ फायदे होते हैं जैसे चिंता से मुक्ति खून का शरीर में संसार भरना आदि आदि। 

4.पौष्टिक नाश्ता लें :  

नाश्ते में अंकुरित चना, मूंग एवं फल या जूस या बिना तले भुने चीजों को  ज्यादा से ज्यादा उपयोग में लाएं।

5.फ्रिज का पानी ना पियें

घर में फ्रीज रखना मजबूरी हो गया है या तो यह जरूरी बन गया है या स्टेटस सिंबल हो गया है। लेकिन फ्रिज का पानी आपको बीमार बना देगा कुछ समय बाद में शरीर के गांठ और जोड़ों में दर्द उत्पन्न करता है और पाचन तंत्र को भी खराब बनाता है यह हमारे शरीर के हड्डियो को भी कमजोर करता है। 
Lifebookin.blogpost.com

6.हमेशा पानी बैठकर पीना चाहिए

कभी भी पानी खड़े- खड़े नहीं पिए। इससे आपका वजन बढ़ने का खतरा रहता  है और जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ेगी  घुटनों में दर्द का शिकायत होना शुरू हो जायेगा। पानी को हमेशा सीप-सीप (घूंट-घूंट) से पीना चाहिए इससे वजन कम होता है और यह हमारे शरीर के लिए लाभदायक भी है।

7.खाना को हमेशा चबाकर-चबाकर खायें: 

खाना खाते समय जल्दबाजी ना करें पेट निकलने का यह बड़ा कारण है। हमेशा खाने को अच्छी तरह चबा चबाकर खाना चाहिए खाते समय सभी दांतों को काम पर लगायें। 

8.धूम्रपान से दूर रहें :

यह हमारे शरीर को बहुत ही हानी पहुंचाता है और इससे ऊर्जा भी क्षीण होती है धुम्रपान आप को अनिद्रा की शिकार बनाती है। इसमें निकोटीन होता है जो शरीर में हृदय की गति को तेज करने के साथ रक्तचाप भी बढाता है इस लिए नशे का प्रयोग नहीं करें। धुम्रपान न करने से आप की शरीरिक ऊर्जा बढ़ेगी।

9.हमेशा ठंडे पानी से नहाए:  

ठंडा पानी आपको आपके मष्तिक को शीतलता एवं शरीर को दुरुस्त रहता है इससे तनाव और चिंता कम होती है। साथ ही व्यायाम के बाद मांसपेशियों की मरम्मत का मामला हो या वसा को कम करने की बात हो या फिर इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाना,इन सबमें लाभ मिलता है।  जिससे आप पूरा दिन ऊर्जावान दिखते हैं। 

10.खाना खाते समय मोबाइल एवं टीवी ना देखें

खाना खाते समय मोबाइल या टीवी को देखना हमारा पाचन तंत्र को कमजोर करता है। क्योंकि जब आप खाना खाते हैं तो आपका ध्यान मोबाइल या टीवी पर होता है जिससे आप खाना को अच्छी तरह से चबाकर नहीं खा पाते हैं और उसका पाचन सही से नहीं हो पाता है। जिसके कारण आपको शरीर में सही ऊर्जा नहीं मिल पाती है और आपके पेट में तरह-तरह की बीमारियां भी उत्पन्न होने लगती हैं। 

11.घर के आस-पास या घर में पौधा जरूर लगाएं

अगर आप शहर में रहते हैं तो घर में पौधा लगाना और भी जरूरी है और अगर आप गांव में रहते हैं तो घर के आस-पास पौधा या पेड़ लगाएं। जिससे आपके घर को शुद्ध वायु मिले और जब आपका वायु शुद्ध होगा और उससे आप या आपके परिवार भी ऊर्जावान लगेंगे क्योंकि वायु प्रदूषण से भी मनुष्य जल्दी ही थकान महसूस करने लगता है। 

12. क्वालिटी नींद लें

स्वस्थ  रहने के लिए जिस तरह पौष्टिक आहार लेना आवश्यक है,ठीक उसी तरह अच्छी नींद भी बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है। जो लोग पूरी नींद ले पाते हैं वो पूरा दिन तनाव मुक्त रहते हैं और  शारीरिक और मानसिक थकान भी जल्दी नहीं होता है।

यह भी पढ़ें :आपकी दिनचर्या कैसे होनी चाहिए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box