सही बातें पढ़ने की आदत हो तो, सही काम करने की आदत अपने आप बन जाती है।

बुधवार, 8 जुलाई 2020

कोरोना, कुदरत और किसान I Corona, Nature, and Farmers :

आज अपने ब्लॉग में उन सुपर हीरोज़ के बारे में लिखते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है। क्योकि जीने की इससे अच्छी प्रेरणा हमे और किसी से नही मिल सकती। जो जुड़े  है अपनी मिट्टी से,अपने वतन से। हमारे किसान जो वाकई हमारे देश के असली नायक है। जो रीढ़ की हड्डी की तरह हमारे देश को खड़ा करने में अहम भूमिका निभा रहै है।सलाम है उन नायकों का,एक ऐसे समय जब देश को कोरोना ने तबाह किया हुआ है और कुदरत का भी एक अनोखा खेल चल रहा है इस बिच किसान का बुरा हाल है आइये जानते हैं,
कोरोना,कुदरत और किसान। 

lifebookin.blogpost.com

"जय जवान जय किसान" का ये नारा हम बचपन से सुनते ओर पढ़ते आये है। जवान जो एक तरफ हमारे देश के सीमा पर दुश्मनो से लड़ते हुए अपना बलिदान दे रहे है। हाल ही के दिनों की बात है जिसमे मुठभेड़ में कई जवान शहीद हो गये। विभिन्न स्तरों पर काम कर रही सेना भी इसमें अपना योगदान देती दिखती है। सेना का महत्व किसी भी तरह से कम नही है। पर आज हम बात करते है उन किसानों की जो आज के इस मुश्किल वक़्त औऱ हालात में अपनी भूमिका निभाने में सबसे ऊपर नजर आते है। 
आज कोरोना का कोहराम चारो तरफ फैला हुआ है।कोरोना से बचने और उससे लड़ने के लिए हम अभी भी जुटे हुए है।दूसरी तरफ कुदरत अपना अलग रूप दिखाती नजर आ रही है।जो एक कहर की तरह लगती है।पिछले कुछ दिनों में आसमानी आफत देखने मिली जो भयावह थी। कोरोना महामारी से शायद हम थोड़ा समय मांग सकते। पर कुदरत के ऐसे कहर का हम अंदाजा भी नही लगा सकते। इन सब हालात के बीच हमारा किसान एक बहुत बड़ा भरोसा है। एक मजबूत नींव जिसके ऊपर हम उम्मीदों की नई इमारत खड़ी कर सकते। तो आइए जानते कुछ अहम पहलू जो किसानो को एक बार फिर हमारे देश का गौरव कहलाने का मौका देती है। 

 किसान बना देश का अन्नदाता: 


                lifebookin.blogpost.com
कुछ दिन पहले हमारे देश के प्रधान मंत्री ने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें'अन्नदाता' कहकर संबोधित किया था।क्योंकि जब कोरोना महामारी ने ताला बंदी के चलते लोगो का रोजगार छीन लिया तब सरकार ने गरीबो तक राशन पहुचाया। और आनेवाले वक्त में नवंबर तक पहुचाने का फैसला लिया। ऐसा मुमकीन हो पाया क्योंकि किसानों ने अपनी मेहनत से अन्नभंडार को भर दिया है। देश मे अनाज की कोई कमी नही है। इसीलिए किसान सही मायने में अन्नदाता बने। बात गरीबो की नही है अमीर आदमी भी पैसा या धन तो नही खा सकता तो जाहिर सी बात है कि अनाज पर्याप्त होने सेसभी की मुश्किल आसान हो गयी।

तालाबंदी ( Lockdown) में भी काम करना: 

तालाबन्दी (lockdown) में जब सभी उद्योग एवं व्यापार बन्द पड़ गए और लोग अपना सब काम छोड़कर या यूं कहे घर से काम करने लगे। ऐसे में कोई अपने घर से बाहर निकलकर खेतो में काम कर रहा था तो वो है किसान। उसने अपना काम जारी रखा और अन्नदाता बनने में बड़ा योगदान दिया। खेती जो एकमात्र जरिया है किसान के जीने का वह आज करोड़ो लोगो के जीने का जरिया बन गया।

अर्थव्यवस्था(Economy)में अहम भूमिका: 

जैसा कि हम सब जानते है अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा कृषि क्षेत्र से जुड़ा है। आज जब हमारे देश की अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही है तब एक बार फिर किसानों की मेहनत इसे उबरने में कारगर साबित हो रही है। कृषि क्षेत्र आज भी अपना अहम रोल अदा कर पा रहा है।

अपनी सुरक्षा (Protection)से समझौता किया: 

कोरोना से बचाव के लिए हम न जाने कितनी सावधानिया बरतते है।मास्क,साबुन,सैनिटाइजर(sanitizer),हैंडवाश(handwash)जैसे और भी चीजो का इस्तेमाल करके अपनी  सुरक्षा करते है। लेकिन किसान इन सब की परवाह किए बीना अपने काम को करता रहा। उसने एक तरह से अपनी सुरक्षा से समझौता किया। सरकार के दिये दिशा निर्देशानुसार काम करना उसके लिए शायद ही संभव हो पाया होगा । फिर भी वह अपने तरीके से मिट्टी से जुड़के काम करता रहा।

कुदरत के कहर को झेला: 

कोरोना का अलग कोहराम ओर कुदरत का कहर दोनो का सामना किसान कर रहा है। महामारी के बीच पिछले दिनों बदल फटने से किसान को कई दिक्कतों का सामना करना पडा। बारिश के मौसम में धान के फसलो समय करिब आ गया है। किसान खुले आसमान के नीचे खेतो में काम करता है जिससे उसकी ज़िन्दगी पर ख़तरा मंडराता रहता है। साथ ही बदलते मौसम के साथ और भी नई दिक्कते उसे झेलनी पड़ती है।
इस तरह किसान अपनी जिंदगी फसल उगाने से लेके उन्हें हम तक भोजन के रूप में पहुचाने में दिन रात एक करते हैं। दुसरो के जिंदगी में खुशहाली लाते हैं। हम भी मेहनत करे तो अपनी ओर अपनो की जिंदगी खुशियों से भर सकते हैं। मेहनत करे,दिक्कतों का सामना करे,कोशिश करे, खुश रहे,खुशिया बाटें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box