नमस्ते पाठक,
कम लागत में लाखों की कमाई करने वाले कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में आज बात करने जा रहा हूँ।जिससे आप अपने घर से या किसी भी छोटी जगह से स्टार्ट कर सकते हैं।ग्रामीण और छोटे शहर के लोगों का यही दिक्कत है कि बिजनेस में ज्यादा इन्वेस्ट करने के लिए पैसा नहीं है और वह दिन रात यह सोचते रहते हैं हमारे पास अगर कुछ पैसा होगा तो हम बिजनेस स्टार्ट करेंगे।लेकिन अब ऐसा नहीं है आप ₹10000 से नीचे के लागत से बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं। मैं आज ऐसे ही कुछ पांच बिजनेस आइडिया के बारे में बात करूंगा जो कम लागत में लाखों की कमाई घर से शुरू कर सकते हैं इसके लिए ना किसी बड़े ऑफिस,दुकान या मार्केटिंग टीम की जरूरत होगी।करें यें टॉप 5 बिजनेस होगी लाखों में कमाई कम लागत में ज्यादा मुनाफा दे सकता है।
#बिजनेस आईडिया 1
कैंडल मेकिंग(मोमबत्ती बनाना):
आज के समय में कैंडल मेकिंग का बिजनेस जोरों शोरों से चल रहा है। दिवाली हो या क्रिसमस,बर्थडे हो या शादी सालगिरह,हर एक ऐसे छोटे-छोटे उत्सव में कैंडल का डिमांड बढ़ते जा रहा है।इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए बहुत कम लागत और किसी छोटे जगह से कर सकते हैं।कैंडल मेकिंग के इस बिजनेस को बड़े-बड़े सेलिब्रिटी अपना रहे हैं।रंगीन मोमबत्ती का डिमांड ज्यादा है।आजकल लोग अपने घरों को सजाने में उपयोग करते हैं।इस बिजनेस को ₹10000 से नीचे के लागत से स्टार्ट कर सकते हैं।और लोकल मार्केट में बेच सकते हैं।अगर आप चाहेंगे तो इसे ऑनलाइन भी बेच सकते हैं।बस आपको ऑनलाइन बिजनेस कैसे शुरू करें यह जानना होगा।यह बिजनेस ग्रामीण और छोटे शहर के लिए अच्छा है।मुनाफा-कुछ समय बाद ही आप ₹30000 से ₹50000 तक कमा सकते हैं।
#बिजनेस आईडिया 2
पॉल्ट्री फार्म (मुर्गी पालन):
पोल्ट्री फार्म बिजनेस,भारत का एक उत्तम और मुनाफा का बिजनेस है। यह बिजनेस उन लोगों के लिए भी सबसे अच्छा है जो भारत में एक सफल कृषि-व्यवसाय को अपना करियर बनाना चाहते हैं।आज भारत में लगभग 90% लोग मांसाहारी है और किसी भी छोटे-बड़े पार्टी या उत्सव में मुर्गी का डिमांड होता है। साथ ही पोल्ट्री फार्म से अंडे के रूप में मुनाफा कमाया जाता है।पोल्ट्री फार्मिंग भारतीय बाजार में लंबे समय से अस्तित्व में है और आपके पास इस व्यवसाय में लाभ प्राप्त करने की अधिक संभावना है।ग्रामीण,बेरोजगारों और किसानों को यह बिजनेस करने के लिए सरकार सहायता के रूप में पैसा और तकनीक मुहैया कराती है।आप इसे बहुत कम राशि से शुरू कर सकते हैं।मुर्गी पालन शुरू करने के लिए आपको बस मूल पूंजी की जरूरत है।इस बिजनेस के लिए कोई बड़े स्थान की कोई आवश्यकता नहीं है और दिलचस्प बात यह है कि कमर्शियल पोल्ट्री फार्मिंग बिजनेस बहुत ही कम लागत में ज्यादा मुनाफा देता है।मुनाफा-कुछ समय बाद ही आप₹50000से ₹100000 तक कमा सकते हैं।
#बिजनेस आईडिया3
किराना स्टोर:
यह बिजनेस भी कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाला है।इस बिजनेस को भी आप अपने घर से या आसपास के छोटे से जगह से स्टार्ट कर सकते हैं।किराना स्टोर खोलने का मेरा आईडिया का तात्पर्य यह बिल्कुल नहीं है कि आप पुराने तरीकों से किराना दुकान चलाएं।आज के डिजिटल मार्केटिंग युग में आप अपने किराना स्टोर को ऑनलाइन कर सकते हैं जिसे आप अपने आसपास के ग्राहक को ऑनलाइन ऑर्डर मंगवा सकते हैं जिससे आप का और आपके ग्राहक का समय बचा सकते हैं।अपने किराना स्टोर को ऑनलाइन बिजनेस बनाने के लिए कुछ उपयोगी टूल्स के बारे में जानना होगा।अगर एक बार यह बिजनेस चल गया तो आप घर बैठे मुनाफा-कुछ समय बाद ही आप ₹50000 से ₹100000 तक कमा सकते हैं।
#बिजनेस आईडिया4
कार रेंटल:
आजकल ग्रामीण इलाकों में या छोटे शहरों में कार रेंटल की डिमांड ज्यादा बढ़ती जा रही है।खासकर शादी का समय लोग बारात जाने के लिए कार को किराए पर मंगाते हैं।यह बिजनेस कुछ सालों से काफी फल-फूल रहा है हालांकि यह एक सीजनल बिजनेस है फिर भी इसमें मुनाफा ज्यादा है।इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप कुछ पुराने कार अपने नजदीकी शहर से खरीद सकते हैं।दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में कम लागत में अच्छे कार मिल जाते हैं।कार रेंटल के लिए आप अपने आसपास के स्कूल और कॉलेज से भी संपर्क कर सकते हैं। स्कूल में बच्चों को ले जाने और लाने के लिए भी आज के समय में कार का बहुत बड़ा डिमांड है।आज हर स्कूल और कॉलेज अपने आपको स्टैंडर्ड साबित करने के लिए बहुत सारे कार को किराए पर लेते हैं।मुनाफा-कुछ समय बाद ही आप ₹75000 से ₹150000 तक कमा सकते हैं।
#बिजनेस आईडिया5
अगरबत्ती बनाना:
भारत में अगरबत्ती बनाने का बिजनेस बहुत ही लाभदायक और यह एक लघु व्यवसाय है जिसे आप बहुत कम निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। अगरबत्ती बनाने की प्रक्रिया बहुत सरल है और शुरुआत में कुछ समूह या घर के एक या सदस्यों के साथ शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे डिमांड बढ़ने पर मशीनों का उपयोग करके डिमांड को पूरा कर सकते हैं।यदि आप क्रय मशीनों में निवेश नहीं करना चाहते हैं तो आप हस्तनिर्मित अगरबत्ती का उत्पादन कर सकते हैं,लेकिन उच्च गुणवत्ता वाली अगरबत्ती का उत्पादन करने के लिए मशीन की जरुरत है।हालाँकि इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पैसा और तकनीक दोनों मुहैया कराती है।ग्रामीण इलाकों या छोटे शहरों के लिए यह बिजनेस कम लागत में शुरू किया जा सकता है। कच्चा माल भी आसानी से नजदीकी बाजार में उपलब्ध रहता है यह तथ्य भी सही है की मशीनों से अगरबत्ती बनाने पर ज्यादा जोर देना चाहिए क्योंकि हस्तनिर्मित अगरबत्ती के दिन चले गए हैं। हस्तनिर्मित अगरबत्ती में समय ज्यादा लगता है और आप इससे अच्छा लाभ नहीं कमा सकते हैं।मुनाफा-कुछ समय बाद ही आप ₹75000 से ₹150000 तक कमा सकते हैं।



Good Writing...But Here are Some Suggestions
जवाब देंहटाएं1. Create Favicon
2. Add Your Social Media Profiles in The Side Widget
3. Increase Small Fonts and also Increase The Spacing Between Lines For Better User Experiance.
Just Do It....Good Work
Thanks for the comment, will improve.
हटाएं