नमस्ते
पाठक,
जैसा
कि आप और हम
सभी जानते हैं कि ऑनलाइन
बिजनेस आज के संदर्भ
में सबसे अच्छा तरीका
माना जा रहा है।यह
तब और प्रचलित हो
गया जब से कोविड-19
महामारी आया है तब
से और ऑनलाइन बिजनेस
का डिमांड बढ़ गया है
आज हर लोग ऑनलाइन
बिजनेस की ओर देख
रहे हैं। ग्राहक के
तरफ से भी ऑनलाइन
का ज्यादा तरहीज दिया जा रहा
है और नई बिजनेसमैन
भी बिजनेस करने के लिए
ऑनलाइन बिजनेस को तरहीज ज्यादा
दे रहे हैं। ऐसे
में सवाल ये उठता
है कि अगर आप
ऑनलाइन बिजनेस करने को सोच
रहे हैं।
तो ऑनलाइन बिजनेस में क्या क्या
कर सकते हैं और
ऑनलाइन बिजनेस कैसे शुरू कर
सकते हैं? तो इसमें हम जानेंगे की आप अपने खुद का ऑनलाइन बिज़नस कैसे सेटअप कर सकते हैं। आज मैं ऑनलाइन बिजनेस
कैसे शुरू
करने के 7 कारगर
तरीके पर बात करते
हैं।
# तरीका 1
सही बिजनेस का चुनाव करें:
कोई भी ऑनलाइन बिजनेस करने के लिए सबसे पहले बिज़नेस आईडिया होना बहुत जरूरी है।आप क्या बिजनेस करने वाले हैं?आपका बिजनेस टारगेट क्या है?आपका बिजनेस का मार्किट क्या होगा?आपका ग्राहक कौन-कौन होगा?आपका बिजनेस का एरिया और दायरा क्या होगा? यह बिजनेस आपको मुनाफा देगा?इन्वेस्टमेंट कितना होगा?जो आप बिजनेस सोच रहें हैं उसका पूरा मार्केट रिसर्च करना होगा।अपने संभावित प्रतियोगियों की जाँच करें और मांग को पूरा करने के लिए वे क्या कर रहे हैं उनके बिजनेस मॉडल के बारे में जानें। और सबसे महत्वपूर्ण यह है की आपका एक्सपर्टीज या पसंद होना जरुरी है।फिर जाकर आप एक सही बिजनेस का चुनाव करें।
#तरीका 2
बिजनेस प्लान बनायें:
जब एक बार आप अपने ऑनलाइन बिजनेस को संभावित पसंद के अनुसार चुनाव कर लेते हैं,तो आपका अगला कदम अपनी बिजनेस योजना विकसित करने का होना चाहिए। मार्किट में उतरने से पहले सही तरह से अपने बिजनेस को जानें,इसमें समय लें,जल्दबाजी न करें। आपका बिजनेस प्लान में सालाना बजट,मासिक बजट से लेकर टीम और टारगेट का भी जिक्र होना चाहिए। हरेक एक दिन का प्लान होना चाहिए। आप अपने बिजनेस प्लान में ऑनलाइन बिजनेस का उपयोगी टूल्स का लिस्ट बना सकते हैं। ऑनलाइन बिजनेस प्लान को बनाते समय एक दूरदर्शी टारगेट रखें और उसे प्राप्त करने के लिए डेली योजना बनायें। एक स्टार्टअप फंड जरूर रखें कम से कम अगले तीन महीनों तक का प्लान कर के चलें।
यह भी पढ़ें:महिलाओं के लिए घर बैठे पैसे कमाने के 7 ऑप्शन
#तरीका 3
वेबसाइट निर्माण करें:
आपके ऑनलाइन बिजनेस को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने या प्रस्तुत करने के लिए एक धाँसू वेबसाइट का होना जरुरी है।आज के समय में अधिकतर लोग वेबसाइट के माध्यम से बिजनेस को पुष्टि करते हैं और ऑनलाइन का तरीका भी यही है कि आप अपने सभी प्रोडक्टों का विवरण और मूल्यों को अपने वेबसाइट पर इस तरह से दिखाएं जिससे ग्राहक को अपनी पसंद का प्रोडक्ट को लेने में और समझने में कोई दिक्कत ना आए। एक सही वेबसाइट निर्माण के लिए डोमेन और होस्टिंग का होना अति आवश्यक है। ऑनलाइन बिजनेस में डोमेन नाम का भी महत्व रहता है की आपका प्रोडक्ट और डोमेन नाम में क्या सामानांतर है। इसलिए डोमेन खरीदते समय सही नाम जो आपका प्रोडक्ट्स से मेल खाता है उसका चुनाव करें। डोमेन और होस्टिंग का खरीदारी भी एक सही कंपनी से करें। आपकी वेबसाइट, विशेष रूप से ऑनलाइन बिजनेस के लिए, आपके बिजनेस का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है और आपको अपने उत्पादों, सेवाओं और मिशन को सही ढंग से प्रतिबिंबित करता है। इसलिए एक धाँसू वेबसाइट निर्माण करें जो मोबाइल फ्रेंडली भी हो।
#तरीका 4
ऑनलाइन बिजनेस को पंजीकृत करें:
आपका बिजनेस को आपके क्षेत्र/राज्य/देश के कानूनों के अनुसार पंजीकृत होना चाहिए।ऑनलाइन बिजनेस नियम और कानून को अच्छी तरह अध्यन करें। हो सके तो फाइनेंसियल एडवाइजर या क़ानूनी सलाह लें और अपने बिजनेस को आधिकारिक बनाने के लिए उचित कागजी कार्रवाई करें। क्या आप अपना ऑनलाइन बिजनेस घर से शुरू किया है? तो टैक्स और होम बिजनेस कानून को अच्छी तरह पढ़ें। आपका एक गलती बिजनेस को बर्बाद कर सकता है और आपका मेहनत भी ख़राब होगा। अगर आप अपने ऑनलाइन बिजनेस को विश्व स्तर पर और सबसे अलग बनाना चाहते हैं तो बिजनेस का पंजीकरण बहुत जरूरी है यह क़ानूनी दृश्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है।
#तरीका 5
विशेषज्ञों से सीखें ऑनलाइन बिजनेस के ट्रिक्स:
आपको अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सीखने और पढ़ने की जरूरत है। मार्केट में प्रत्येक दिन एक नया ट्रेंड शुरू होता है उसके बारे में आपको पता होना बहुत जरूरी है। गूगल और यूट्यूब के माध्यम से आपको अपने बिजनेस को अपडेट रखना होगा। ऑनलाइन बिजनेस कोच और एक्सपर्ट से समय-समय पर बिजनेस ट्रिक्स सीखना होगा ताकि सुगमता से अपने बिजनेस को नंबर वन बना सकें। आज के समय में गूगल और यूट्यूब पर ऐसे हजारों एक्सपर्ट बिजनेस कोच मिल जाएंगे जो फ्री में एडवाइस देते हैं यह आपके लिए एक उपयोगी सिद्ध हो सकता है। किसी भी क्षेत्र में काम करने के लिए और उसमें एक अलग मुकाम हासिल करने के लिए एक्सपर्ट की राय जरूरी होता है इसीलिए आप समय-समय पर उस क्षेत्र से संबंधित एक्सपर्ट की सलाह ले या ऑनलाइन के माध्यम से सीखें और पढ़ें इससे आपका बिजनेस तरक्की करेगा। एक्सपर्ट का मार्गदर्शन और निर्देश महत्वपूर्ण होता है।अपना समय बुद्धिमानी से प्रबंधित करें और उन लोगों के अनुभव से सीखें जिन्होंने इसे पहले ही इस क्षेत्र में अपना मुकाम बना लिया है और अभी भी बहुत अच्छा कर रहे हैं।
#तरीका 6
मर्चेंट(बिजनेस) अकाउंट खोलें:
ऑनलाइन बिजनेस के लिए सुविधाजनक मर्चेंट अकाउंट का होना बहुत जरूरी है जो ग्राहकों के सुविधा के अनुसार हो और उसे ऑनलाइन खरीदारी के समय पेमेंट भुगतान में कोई दिक्कत ना आये। एक ऐसे बैंक कंपनी अकाउंट जो अच्छी ऑनलाइन सर्विस दे और जिसे आप Paytm,Paypal,RazorPay और अन्य ऑनलाइन लेन-देन में सुबिधा दे सके।ऑनलाइन बिजनेस के लिए यह भी महत्वपूर्ण है कि आप जो पेमेंट अपने ग्राहकों से लेते हैं उनमें आपके ग्राहक को क्या सुविधाएं मिल रही है। ऑनलाइन पेमेंट सुविधा बहुत सारे कंपनियों ने अपने अपने तरीके से सेट किया है अब उसमें से आपको यह चुनना है कि आप जिस क्षेत्र में बिजनेस कर रहे हैं उस क्षेत्र के लिए कौन सा मर्चेंट अकाउंट सुविधाजनक होगा। ताकि कोई भी ग्राहक जब खरीदना चाहे तो वह सुगमता से अपने हिसाब से ऑनलाइन खरीदारी कर सके। कुछ ग्राहक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से,पेटीएम से,पे पाल से या अंतर्राष्ट्रीय कार्ड से खरीदना चाहते हैं। ये सभी सुविधा और सर्विस अपने ग्राहक के लिए सुगमता हो यह ध्यान आपको मर्चेंट(बिजनेस) अकाउंट खोलते समय और वेबसाइट में सेट करते समय होना चाहिए।


Good Information
जवाब देंहटाएं