आत्मविश्वास एक शक्ति है जो खुद के क्षमता के अनुसार किया गया काम के निर्णय से आता है और यह एक ऐसा सोच जो खुद को आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान के लिए हमेशा प्रेरित करता है।यह सफलता का मापदंड भी है जिसे व्यक्ति अपना पैमाना बनाना चाहता है और सफलता हर किसी को अपने-अपने लक्ष्य को चुनौतिओं से मिलता है और जो चुनौतिओं को सामना करने का साहस मिलता है उसे आत्मविश्वास कहते हैं खुद में आत्मविश्वास कैसे लायें या इसके क्या तरीके हैं आइये जानते हैं आत्मविश्वास(Self Confidence)बढ़ाने के 8 सुपर नियमावली – करो खुद में विश्वास !
1.खुद को जाने(Know Yourself):
आत्मविश्वास का पहला
चुनौती है की व्यक्ति खुद को जाने और खुद को जानने से यह तात्पर्य है की किसी
व्यक्ति के क्या ताकत और कमजोरी है और क्या मानसिक और शारीरिक क्षमता है।यह हर
किसी को जानना चाहिए जिसके ऊपर काम करके कोई भी व्यक्ति सफलता के सीढ़ियाँ चढ़ सकता
है और इससे खुद में आत्मविश्वास बढ़ता है।
2.खुद पे यकिन करें(Believe in Yourself):
ज्यादातर लोगों को
यही कहना होता है की मैं कमजोर हूँ।मेरे पास पैसा नहीं है,मैं छोटा हूँ या मेरे
हैसियत के बाहर है या यह काम मेरे लिए नहीं बना है.जबकी ऐसा कुछ भी नहीं होता है।लाखों उदहारण मिलेंगे की लोग असंभव काम को संभव कर के दिखाया है जैसे महात्मा गाँधी,सचिन तेंदुलकर,दशरथ माँझी इत्यादि और यह तभी संभव हुआ है जब ये लोग खुद पे यकिन करने लग गए थे।जब भी किसी ऐसी
चुनौतिओं से निपटना हो और वह काम आपके लिए असंभव लगे तो खुद पे यकिन कर वह काम की
शुरुआत करें निश्चय ही सफलता मिलेगा यह एक प्रकार का जादुई शब्द है जिसे
आत्मविश्वास बढ़ता है।
यह भी पढ़ें:जीवन में सकारात्मक सोच (Positive Thought ) कैसे बनाये रखें!
यह भी पढ़ें:जीवन में सकारात्मक सोच (Positive Thought ) कैसे बनाये रखें!
3.शुरुआत में छोटे लक्ष्य बनाएं(Make Small Goals in the Beginning):
किसी भी बड़ा काम को
करने के लिए लक्ष्य को शुरुआत में छोटे-छोटे
भागों में विभाजित करें और उस लक्ष्य पे काम कर सफलता पायें।शुरुआत में छोटे
लक्ष्य में सफलता मिलने से आत्मबल मिलता है जो आत्मविश्वास को जन्म देता है जिससे
आगे खुद को बड़ा से बड़ा काम या निर्णय लेने में सक्षम बनाता है।
4.महापुरुष की जीवनी पढ़ें(Read Biography of Great Man):
यह आत्मविश्वास बढ़ाने का सबसे बढ़िया साधन है सिर्फ महापुरुष की जीवनी ही नहीं
किसी भी तरह के किताब पढने से आत्मबल मिलता है। किताब पढने से जीवन अनुशाशित हो
जाता है।और काम में नयापन भी आता है प्रत्येक महापुरुष की जीवनी किसी न किसी कठिनाइयों
से गुजरता हुआ सफलता के चौखट तक पहुँचा है जो आपके लिए प्रेरणा का सूत्रधार साबित
होगा क्योंकि इन्हीं बाधाओं में से कोई एक आपका भी समस्या बनकर सफलता में बाधक बना
हुआ है।
5.छोटे-छोटे उपलब्धियों को याद करें(Remember Small Achievements):
जब भी कभी ऐसी परिस्थीती उत्पन हो या जब भी आत्मविश्वास डगमगाए तुरंत अतीत में
किये गए छोटे-छोटे उपलब्धियों को याद करने से आत्मबल को बढावा मिलता है यह हमें
आगे के सफलता के बाधक को दूर करता है।और किसी भी काम को सफलता के मुकाम तक ले जाने
में आत्मविश्वास बढ़ता है।
किसी भी बड़े काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए एक आदर्श दिनचर्या का होना जरूरी
है,किस काम को कितना प्राथमिकता देना है।काम के अनुसार समय का विभाजन होना आवश्यक
होता है जिससे काम में सफलता का अवसर ज्यादा बढ़ जाता है और तय समय पर भी हो जाने
की संभावनाएं ज्यादा होती है जिसे व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है यह सब कुछ आपके दिनचर्या कैसी है इस पर निर्भय करता है।
जब आप खुद पर काम करना शुरू कर देंगे तो किसी भी प्रेरणा की जरूरत नहीं होता
है और इससे तात्पर्य यह है की हम क्या पोशाक पहनते है या कैसे दीखते हैं और खुद
में एक विश्वास पैदा करना होता है या जब हम किसी से बात करते हैं तो उसमे भी एक आत्मविश्वास
झलकना चाहिए याद करें जब भी हम नया कपड़े पहनते हैं खुद को आत्मविश्वास से लबरेज
देखतें हैं।
यह भी पढ़ें:ये दो महत्वपूर्ण सिद्धांत अपनाकर अपनी जीवन बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें:ये दो महत्वपूर्ण सिद्धांत अपनाकर अपनी जीवन बदल सकते हैं।
8.काम पे फोकस बनाए रखें(Keep Focus on Work):
यह काम में निरंतरता बनाये रखता है और जिससे काम को पूर्ण रूप से सफलता मिलती
है और यह तभी संभव होता है जब हम काम पे ज्यादा फोकस बना के रखते हैं। यह आत्मविश्वास
बढ़ाने का मूल साधन है लेकिन आपको फोकस बनाये रखने के लिए कुछ नियम पे काम करना भी
जरूरी होता है।
लाइफ किताब के पन्नों से....



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box