सही बातें पढ़ने की आदत हो तो, सही काम करने की आदत अपने आप बन जाती है।

बुधवार, 3 जून 2020

विश्व पर्यावरण दिवस 2020: इतिहास,विषय,क्यों और कब मनाया जाता है


Happy Environment Day 2020

विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी।इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।  

 यह भी पढ़ें; पर्यावरण बचाने की शुरुआत खुद एवं घर से करने का 11 अचूक तरीका


विश्व पर्यावरण दिवस की सुरुआत कब हुई? 

1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया था। इसी चर्चा के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस का सुझाव भी दिया गया और इसके दो साल बाद,5 जून 1974 से इसे मनाना भी शुरू कर दिया गया।1987 में इसके केंद्र को बदलते रहने का सुझाव सामने आया और उसके बाद से ही इसके आयोजन के लिए अलग अलग देशों को चुना जाता है।इसमें हर साल 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं और इसमें कई सरकारी,सामाजिक और व्यावसायिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा,समस्या आदि विषय पर बात करते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस 2020

विश्व पर्यावरण दिवस 2020 का विषय क्या है? 

विश्व पर्यावरण दिवस 2020के लिए विषय"जैव विविधता का जश्न मनाएं –(सेलिब्रेट बायोडायवर्सिटी)"है,और जर्मनी के साथ साझेदारी में कोलंबिया में मेजबानी की जाएगी।कोलंबिया ग्रह की जैवविविधता का 10% रखने के लिए दुनिया के सबसे बड़े"मेगाडेवर्स"देशों में से एक है। चूंकि यह अमेज़ॅन वर्षावन का हिस्सा है,कोलंबिया पक्षी और ऑर्किड प्रजातियों की विविधता में पहला और पौधों,तितलियों,मीठे पानी की मछली और उभयचरों में दूसरा स्थान रखता है। 

यह भी पढ़ें:ऑफिस में,5 दमदार तरीके अपनाकर आप पर्यावरण को बचा सकते हैं


क्या कभी भारत विश्व पर्यावरण दिवस का मेजवानी किया है?

अब तक भारत दो बार विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी कर चुका है एक 2011 में जिसका विषय वन:आपकी सेवा में प्रकृति(Forests: Nature at your Service)और इसका आयोजन नई दिल्ली में हुआ था।और दूसरी बार 2018 में पुनः नई दिल्ली में हुआ और इस बार विषय था “प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं(beat plastic pollution)" 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box