सही बातें पढ़ने की आदत हो तो, सही काम करने की आदत अपने आप बन जाती है।

बुधवार, 3 जून 2020

पर्यावरण बचाने की शुरुआत खुद एवं घर से करने का 11 अचूक तरीका

एक छोटी सी कोशिस कर अपनी आदतों और अपने घर में ये छोटे -छोटे बदलाव करके पर्यावरण बचाने में आप बड़ा योगदान दे सकते हैं,और पर्यावरण संरक्षक बन सकते हैं
कुछ Environmentalist यह कहना है कि भविष्य में पर्यावरण एक गंभीर चुनौती बनकर आने वाला है अगर हम इसे तत्काल बचाने का कोई प्रयास या ठोस कदम नहीं उठाते हैं तो इसके गंभीर परिणाम हमें भुगतने होंगे कुछ लोग इसे सरकार की नाकामयाबी या यह सरकार का काम है कह कर छोड़ देते हैं
। लेकिन हम यह कहते हैं कि यह हमारा काम है और इसे हम छोटी-छोटी आदतों में सुधार कर पर्यावरण संरक्षण में बड़ा सहयोग कर सकते हैं।आपकी एक छोटी सी पहल प्रकृति की बड़ी मुस्कान बन सकती है आइये जानते है पर्यावरण बचाने का 11 अचूक तरीका

             पर्यावरण बचाने की शुरुआत खुद एवं घर से करने का 11 अचूक तरीका

1.पेपर का उपयोग कम से कम करें:

क्या आप जानते हैं कि दुनिया की 40% व्यावसायिक रूप से कटी हुई लकड़ी का उपयोग कागज के लिए किया जाता है?यह प्राकृतिक आवास को खतरे में डालता है और एक टन पानी का उपयोग करता है।चूंकि यह प्रिंट करना सस्ता हो गया है, हम इसे बिना सोचे समझे करते हैं।

2.पानी की बोतल ना खरीदें:

डिस्पोजेबल 16-औंस प्लास्टिक की पानी की बोतलें खरीदना बंद करें। इसकी जगह ग्लास या मेटल कंटेनर में मिलने वाले प्रॉडक्ट्स खरीदें। 
                  पर्यावरण बचाने की शुरुआत खुद एवं घर से करने का 11 अचूक तरीका

3.पब्लिक वाहन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें:

वाहन से प्रदुषण ज्यादा मात्रा में निकलना  पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं। सार्वजनिक परिवहन लेना,पैदल चलना या कक्षा /नौकरी पर  बाइक चला कर जाना बेहतर विकल्प हैं जो पर्यावरण और आपके बचत में मदद  करता है।साथ ही साथ कुछ व्यायाम भी करवाता है।  

44.बच्चों के जन्मदिवस पर एक पेड़ लगायें:

  सालाना बच्चों एवं किसी भी परिवार सदस्य के जन्मदिवस पर एक पेड़ लगाने की संकल्प लें 

   5.मांस खाना बंद करो या इसे  कम करो:

  अधिक फल और सब्जियों का सेवन करें।यह न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है,बल्कि आपके लिए भी बेहतर है। 
                   पर्यावरण बचाने की शुरुआत खुद एवं घर से करने का 11 अचूक तरीका

  6.पेड़-पौधा लगायें:

  अंधाधुंध जंगलों की कटाई से प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है अत:खेती, वन तथा जंगलों का योग्य तरीके से रखरखाव करना।मकान या भवन बनाते समय पेड़-पौधारोपण के लिए अतिरिक्त जगह छोड़ना चाहिए।  

  7.बिजली बचायें:

बिजली की बचत करने के लिए सबसे आसान तरीका है कि आप जितने भी ज्यादा उपकरण बेवजह इस्तेमाल करते हैं यह ज्यादा देर तक इस्तेमाल करते हैं उनका इस्तेमाल ना करें अगर आपके कमरे में कोई भी नहीं है तो आप उस कमरे की सारी लाइट और पंखे बंद कर दें  

   8.पशु-पक्षियों से प्यार करें:

  पर्यावरण को बचाने में कई हद तक पशु-पक्षियों का भी काफी महत्व है।अनावश्यक पेड़ कटने से पक्षियों का बसेरा खत्म हो गया है,इस वजह से उनकी बहुत-सी प्रजातियां विलुप्ति की कगार पर हैं अत:पशु-पक्षियों के जीवन की रक्षा करना मनुष्य का पहला कर्तव्य है।

   9.पॉलिथीन को करें बाय-बाय:

  पॉलिथीन से प्रदूषण फैलता है अत:पॉलिथीन का उपयोग न करते हुए रद्दी-पेपर से बनी थैलियों और कपड़े से बनी थैली और बैग्स का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करना। पॉलिथीन का उपयोग कम से कम करें। जरूरत पड़ने पर खरीदारी करने से पहले अपने बैग आदि को कैरी करना अपनी आदत बना लें।

  10.कपड़े का थैला उपयोग करें:

  अपनी गाड़ी में कपड़े का थैला हमेशा रखें और बाजार से सामान लेने पर हर बार सामान पॉलिथिन में लाने की बजाय इस थैले में ही लाएं। 

  11.पानी बचाएं:

  ब्रश करते समय नल खुला न छोड़ें,शॉवर की जगह बाल्टी में पानी लेकर नहाएं,गाड़ियां धोने की बजाए बाल्टी में पानी लेकर कपड़े से साफ करें,आंगन व फर्श धोने की बजाए झाडू व बाद में पोंछा लगाकर सफाई करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box