सही बातें पढ़ने की आदत हो तो, सही काम करने की आदत अपने आप बन जाती है।

गुरुवार, 4 जून 2020

ऑफिस में, 5 दमदार तरीके अपनाकर आप पर्यावरण को बचा सकते हैं

पर्यावरण संरक्षण के इस मुहिम में अपने ऑफिस में छोटे छोटे बदलाव लाकर या अपने ऑफिस सदस्य के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण में बड़ा बदलाव ला सकते हैं जाने कैसे ! 

ऑफिस में, 5 दमदार तरीके अपनाकर आप पर्यावरण को बचा सकते हैं
Save Environment in Office

1.पेपर का उपयोग कम से कम करें: 

दुनिया भर में हम हर दिन 1 मिलियन टन कागज का उपयोग करते हैं। इस कागज का बहुत अधिक उपयोग बेकार और अनावश्यक है और पर्यावरण पर भारी दबाव डालता है।


2.ऑफिस सदस्य को पर्यावरण के बारे में जागरूक करें

हमारा यह कर्तव्य होता है कि हम सभी ऑफिस सदस्य को पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी बनाएं और पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्हें प्रेरित करें जैसे कम से कम पानी का उपयोग करना,अन्यथा बिजली का उपयोग ना करना,घर जाते समय अच्छी तरह से अपने कंप्यूटर सिस्टम को बंद करना इत्यादि। 


3.अपने ऑफिस में पर्यावरण दिवस का आयोजन करना:

पर्यावरण दिवस,पानी दिवस,पृथ्वी दिवस ऐसे तमाम मौके पर अपने ऑफिस में अपनी ऑफिस सदस्य के साथ संगोष्ठी का आयोजन करना कुछ पर्यावरण संबंधित कार्यकलाप करना और सभी सदस्यों को बढ़-चढ़कर इसमें भागीदारी बनाने का प्रयास करना चाहिए। 

Go Green
Go Green 

4.कार पूल (Car Pool ) का उपयोग करना: 

हमें ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना चाहिए और इसके लिए हर एक सदस्य को प्रेरित करना हमारा कर्तव्य है जो लोग नियमित रूप से कार्यालय में आते हैं,उनके लिए कारपूलिंग,सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट,बाइकिंग,या पैदल चलने की व्यवस्था को प्रोत्साहित और मदद करे अगर आपके पास कार(car) है तो इसकी सुरुआत खुद करें।               

5.डेस्क पे एक पौधा रखो: 

यदि आप सक्षम हैं,तो इनडोर वायु गुणवत्ता में सुधार करने और कार्यालय के वातावरण में कुछ प्रकृति लाने के लिए एक पौधा डेस्क पे होना चाहिए, पौधे अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं।नए कार्यालय के फर्नीचर द्वारा हवा में छोड़े गए किसी भी रसायन की भरपाई करते हैं और अपने लोगों के लिए काम करने के लिए एक खुशहाल जगह बनाते हैं।

   6.कप या ग्लास में पानी पियें:

   डिस्पोजल के बजाय कप,काँच का ग्लास जैसे बर्तन का उपयोग करे एवं अपने ऑफिस सदस्य को भी करने के लिए प्रोत्साहित करें। एक कप को धोने में सिर्फ कुछ सेकंड लगते हैं। 

  7.टिशू पेपर का उपयोग ना के बराबर करें

  हम सभी जानते हैं टिशू पेपर पेड़ों को काटकर बनाया जाता है और इससे पर्यावरण की हानी हो रही है हम टिशू पेपर की जगह रुमाल का उपयोग कर सकते हैं। 

   8.ऑफिस में रीसायकल प्रिंटर कागज का उपयोग करें:

   रीसायकल प्रिंटर पेपर बिल्कुल नियमित प्रिंटर पेपर की तरह दिखता है।लेकिन पेड़ों को काटने या ताजा संसाधनों पर ड्राइंग करने की आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय, यह कागज उत्पादों से बना है जो पहले से ही उपयोग किए गए हैं।सुनिश्चित करें कि आपके सभी कंप्यूटर और प्रिंटर स्वचालित रूप से पेपर को बचाने के लिए डबल साइडेड प्रिंट करने के लिए डिफ़ॉल्ट रूप से तैयार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box