सही बातें पढ़ने की आदत हो तो, सही काम करने की आदत अपने आप बन जाती है।

गुरुवार, 23 जुलाई 2020

सुबह जल्दी उठने के 9 उपाय: 9 Ways to Get up Early in the Morning In Hindi

 नमस्ते पाठक, 

सुबह उठना सचमुच में दुनिया का सबसे कठिन काम है और यह ही एक ऐसा काम है जिसे हमलोग स्कूल के समय से ही प्रयासरत रहते हैं।  99% लोग सुबह उठने के आदत में फेल हो जाते हैं और सिर्फ 1% लोग ही रेगुलर सुबह उठ पाते  हैं। 

जल्दी जागने का एक ठोस  कारण होना चाहिए। आप जल्दी क्यों उठना चाहते हैं? अधिक काम करने के लिए? अपने दिन को एक सिरे से शुरू करने के लिए? स्वस्थ रहने के लिए? जल्दी उठने के लगभग ये सभी प्रयास विफल हो जाते हैं क्योंकि इस आदत में बदलाव का एक मजबूत पर्याप्त कारण नहीं है। और इसलिए लोग सुबह उठने में फेल हो जाते हैं। सुबह उठने के लिए एक मोटिव और मजबूत इच्छा शक्ति की जरुरत होती है। जब मैं भी इस प्रयास या कारण के लिए जल्दी उठना चाहता था, तो मैं बुरी तरह से विफल हो गया था। लेकिन जब मैं अपनी वास्तविक प्रेरणाओं के बारे में स्पष्ट हो गया जिसमें लगा की सुबह का समय एक अद्भुत समय है और इसे मैं अब तक खोते आ रहा था लेकिन अब नहीं. प्रकृति को मैंने नजदीक से देखा, इतना सम्मोहक कभी दिन में दिख ही नहीं सकता जैसा सुबह में दिखता है और फिर मैं स्वस्थ भी रहना चाहता हूं और जब मैं ऐसे प्रेरणा और इच्छा सकती को अपने अन्दर लाया तो मैंने देखा है कि मैं खुद व् खुद सुबह में उठ जाता हूँ।  मैंने सफलतापूर्वक ऐसा करना शुरू कर दिया। यदि आप भी वास्तव में जल्दी सुबह में उठना चाहते हैं,तो अपने अन्दर एक ऐसी प्रेरणा ले कर आइये जिसे रोज सुबह आपको आपका प्रेरणा ही उठाये ........खोजिये उस प्रेरणा को और आइये जानते है 9 ऐसे नियम जिससे आपको  सुबह उठने में सहायता मिलेगा।

 

             सुबह जल्दी उठने के 9 उपाय

#पहला,सुबह उठने का कारण ढूंढे: 

आप सुबह तभी उठ पायेंगे जब आपके पास सुबह उठने का एक ठोस कारण या मोटिव  होगा, वह कौन सा कारण है जो रोज सुबह आपको उठने  में मदद करेगा, हो सकता है आप अपना स्वास्थ्य बनाना चाहते हैं, या कैरियर बनाना चाहते हैं।सुबह उठकर आप पढ़ना चाहते हैं,जिम जाना चाहते हैं या प्रकृति को महसूस करना चाहते हैं या खुली हवा में सांस लेना चाहते हैं जो भी हो आपको सुबह उठने का एक मोटिव बनाना पड़ेगा तभी आपको सुबह उठने में सफलता मिलेगी।अन्यथा कुछ दिन बाद फिर से अनियमित हो जायेंगे इसलिए सुबह उठने का कोई एक ठोस मोटिव ढूंढे। यह सुबह उठने का पहला एवं महत्वपूर्ण नियम है। 

 

#दूसरा,समय निर्धारण: 

अगर आप सचमुच सुबह उठना चाहते हैं तो आपको एक समय निर्धारण करना पड़ेगा कि आप सुबह में कितने बजे उठना चाहते हैं बहुत लोग सुबह 4:00 बजे उठते हैं तो कुछ लोग सुबह 5:00 बजे उठते हैं। आपको भी एक समय फिक्स करना पड़ेगा कि आप किस समय उठना चाहते हैं उसी हिसाब से आपको सोने का भी समय निर्धारण करना पड़ेगा अगर आप प्रतिदिन 5:00 बजे सुबह उठना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन 9:00 से 10:00 बजे तक सो जाना पड़ेगा,यह सुबह उठने का दूसरा एवं महत्वपूर्ण नियम है। 


#तीसरा,योगा और ध्यान करें:

सुबह में योगा और मैडिटेशन करें,सोने से पहले 5-8 मिनट तक ध्यान करें या आप योग निंद्रा भी कर सकते हैं।इससे गहरी और एक अच्छी नींद लाने में मदत करता है। ध्यान स्पष्ट मानसिक अव्यवस्था में भी मदद करता है,आप ध्यान मुद्रा या योग निंद्रा में ही सोने या जागने का समय निर्धारण कर लें। इससे सोने में और जागने में आसानी होती है।


#चौथा,खुद को जवाबदेही बनाएँ:

अपने इस लक्ष्य को अपने दोस्तों,परिवार और परिचितों के साथ साझा करें। अपनी बखान करें की मैं रोज जल्दी उठता हूँ यह आपको अंत में जल्दी उठने  के लिए जवाबदेही बनाता है।


#पाँचवा,दिन में भूलकर भी ना सोयें:

अगर आपको सुबह जल्दी उठना है तो दिन में कभी ना सोयें। यह आम बात है कि जब आप दिन सुबह जल्दी उठने का शुरुआत करते हैं तो दिन में आपको बहुत थकान,आलस और नींद महसूस होगा बस यहीं अपने आपको कंट्रोल करना है।अगर आप दिन में नहीं सोएंगे तो रात को जल्दी नींद आएगी और फिर अगले दिन आप सुबह सही समय पर उठ जाएंगे जो समय आपने निर्धारित किया है ऐसा देखा जाता है कि लोग जब सुबह उठने का प्रयास करते हैं तो उन्हें दिन में नींद बहुत आती है अगर आप दिन में नींद पर कंट्रोल कर लिया तो यह मुश्किल नहीं है कि आपको  सुबह उठना  एक अच्छी आदत  बन जाएगा। 


यह भी पढ़ें:स्वस्थ रहने के लिए करें ये 11 उपाय, रहेंगे हेल्दी और फिट


# छठा,अलार्म घड़ी (सही समय के साथ) सेट करें:

यदि आप एक नई नींद की दिनचर्या बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो पहले कुछ हफ्तों में एक अलार्म घड़ी की आवश्यक होगी। एक बार जब आप दिनचर्या में शामिल हो जाते हैं,तो आप शायद एक ही समय में अलार्म के बिना अपने आप उठ जाएंगे। और हाँ,अलार्म घड़ी को बिस्तर से कुछ दूर रखें ताकि वहाँ तक जाने से पहले आपको अपना मोटिव याद आ जाये। यह एक सुगम तरीका है। 

  

# सातवां,अलार्म सुनते ही बिस्तर से उठ जाएं:

आप सभी जानते हैं कि सुबह उठने पर कैसा महसूस होता है - जब तक आपका मस्तिष्क यह कहे कि नहीं हमें कुछ देर और सो जाना चाहिए या अभी नींद नहीं पूरी हुई है जैसे विचार आए उससे पहले ही आपको बिस्तर छोड़ दें अधिकांश लोग अलार्म सुनकर सुबह उठ तो जाते हैं।लेकिन बिस्तर पर बिस्तर पर ही लेटे रहते हैं और खुद को यह कहते हुए पाते हैं कि बस 10 मिनट बाद उठता हूं यह सबसे मुश्किल काम होता है यहां हमें तुरंत बिस्तर छोड़ देना चाहिए या मन में एक ही विचार होना चाहिए कि हमें जल्द से जल्द बिस्तर छोड़ना है और यह तभी संभव होगा जब अपने आपको अपने लक्ष्य को या मोटिव को याद करेंगे। 


यह भी पढ़ें:सुबह उठते ही भूलकर भी नहीं करे ये 9 काम


#आठवां,खुद को दंडित करें: 

अगर आप यह सारे नियम अपनाने के बाद भी सुबह उठने में असफल होते हैं तो आप खुद को दंडित करना शुरू कर दीजिए, खुद के गाल पे चांटा मार सकते हो या अपने दोस्तों से साथ एक ईमानदारी से वादा करो कि अगर मैं कल से रोज सुबह नहीं उठता (निर्धरित समय) हूँ तो  तुम सभी को पार्टी दूंगा। पैसा सबको प्यारा होता है और यह सिलसिला तब तक चलेगा जब तक आप सुबह उठाना नियमित ना करें। या फिर अपने घर में अपने माता- पिता से यह वादा कर सकते हो की अगर मैं सुबह नहीं उठता हूँ तो घर का सबसे मुश्किल काम मैं करूँगा। 

 

                  सुबह जल्दी उठने के 9 उपाय


#नौवां,सुबह उठना अपना सफलता मानें:

इसे एक दैनिक आदत के रूप में स्थापित करने के लिए सुबह उठना अपना एक सफलता के रूप में मानें। आप यह सोचे कि मैंने सुबह उठकर एक बहुत ही कठिन काम कर लिया है और इसमें मैं सफल हो गया हूं यह आपको प्रतिदिन सुबह उठने में सुबह उठने में प्रेरणा  के रूप में काम करेगा अंदर से आपको यह महसूस होगा कि मैं अब कुछ अच्छा काम कर रहा हूं। सच मानिए तो सुबह उठना आपका जीवन के सफलता का एक पहला कदम है। 


यह भी पढ़ें:रोज सुबह- सुबह उठकर करे ये 5 काम-दिन आपका होगा।

 

ऊपर दिए गए सुझावों पर अमल करें और ऊपर दिए गए सुझावों में से केवल 1-2 का उपयोग करें। जैसा कि आप और हम सभी पहले से ही जानते हैं की सुबह  जल्दी उठना अपने आप में सबसे मुश्किल काम है । लेकिन असंभव बिलकुल नहीं है इसको करने के लिए'जबरदस्त इच्छाशक्ति' की जरुरत होता है आपने भी बहुत सारे लोगों के बारे में सुना होगा या पढ़ा होगा कि जो लोग सुबह उठते हैं वह लोग सफल होते हैं तो आप आज से ही  सुबह उठने का मोटिव या इच्छाशक्ति को जागृत करें। 

चाहे कुछ भी हो जाए, हार मत मानो। सुबह जल्दी उठना मुश्किल हो सकता है लेकिन असंभव नहीं,संभवतः जब तक आप कोशिश करते रहेंगे,निश्चित सफलता मिलता रहेगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box