सही बातें पढ़ने की आदत हो तो, सही काम करने की आदत अपने आप बन जाती है।

शनिवार, 25 जुलाई 2020

सुबह जल्दी उठने के फायदे

नमस्ते पाठक,
हम सभी जानते हैं की सुबह-सुबह उठना फायदेमंद है,सुबह उठना एक चमत्कार से कम नहीं है यह आपके जीवन में एक परिवर्तक (Game Changer) साबित हो सकता है। सुबह उठना आपके स्वास्थ्य, खुशी, आर्थिक,आध्यात्मिक, रिश्तों में  महत्वपूर्ण सुधार का सूत्रधार बनता है।हमारे शरीर के लिए, मष्तिक और मानसिक के लिए,सफलता के लिए और भी कई अनगिनत लाभ हैं फिर भी हम अधिकांश लोग आलस्य  के कारण या अपना ख़राब लाइफस्टाइल के कारण सुबह नहीं उठ पाते हैं।  मेरा मानना है की सुबह उठना कोई मुश्किल काम नहीं है अगर हमने या आपने अपने जीवन का कोई बड़ा लक्ष्य बनाया है,खुद से प्यार है,स्वस्थ रहना चाहते हैं या कुछ अलग करना चाहते हैं।“सफलता का पहली सीढ़ी सुबह उठने का सबसे बड़ा फायदों में से एक है।क्योंकि सुबह उठने के लिए अपने आप से युद्ध करना होता है और जब आप विजयी होते हैं तभी सुबह उठ पाते हैं। 

              सुबह जल्दी उठने के फायदे

सुबह जल्दी उठना धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टिकोण से फायदेमंद है और कई सफल लोग ने इसे साबित भी किया है। कई सफल लोग कहते हैं,"यदि आपने सुबह उठने में सफलता पा लिया है,तो आपका दिन सफल जायेगा और एक दिन दुनिया में आपका सफलता का परचम लहराएगा।"

इस लेख में,मैं अधिक विस्तार से सुबह उठने के फायदे पर चर्चा करूंगा,जिसे आपको सुबह उठने के नियम और आदत बनाने के लिए 8 उपयोगी तरीका प्रदान करेगा, और आपके सुबह की दिनचर्या शुरू करने के बारे में कुछ सवालों के जवाब खुद व् खुद मिल जायेगा।

सुबह जल्दी उठने के फायदे


👉शरीर और स्वास्थ


कहते हैं की स्वास्थ ही मनुष्य की सबसे बड़ी धन और पूँजी है और जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं। वो हमेशा स्वस्थ रहते हैं जिन्हें कभी डॉक्टर के पास नहीं जाना होता है। आपका शरीर फिट और हेल्दी रहता है। 


व्यायाम करने का अच्छा समय है: 

सुबह में व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है डॉक्टर्स और एक्सपर्ट का कहना है की सुबह में अगर सिर्फ पार्क में टहलने से या कुछ किलोमीटर तक पैदल चलना भी हमारे शरीर के लिए लाभदायक है।आपकी सुबह की कसरत आपको पूरा दिन ऊर्जावान बनाए रखेगी।


स्वस्थ जीवन शैली: 

एक शोध  से यह बात सामने आई है की जो लोग सुबह उठते हैं उनका जीवन शैली स्वस्थ होता है। कभी डॉक्टर्स के पास जाने की नौबत नहीं आती है क्योंकि आपके रक्त को ऑक्सीजन मिलता है जो  स्वस्थ शरीर के लिए लाभदायक है। आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है और एक पूर्वानुमानित दिनचर्या पर बने रहने से आपको हर रात बेहतर नींद लेने और अधिक आराम महसूस करने में मदद मिलता है।

 

पूरा दिन सक्रीय (Active) रहते हैं:  

सुबह जल्दी उठने वाले लोग काफी एक्टिव रहते हैं।देर से सोने और जागने से आप अधिक थके हुए दिख सकते हैं। साथ ही,कम नींद आंखों के आसपास घबराहट और काले घेरे लाती है। शोध के अनुसार, जो लोग जल्दी सोते हैं और जागते हैं वे फ्रेश, एक्टिव और सुंदर दिखते हैं। आपका शरीर आकर्षक बन जाता है। जो लोग अपना वजन कम करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी जल्दी उठना चाहिए और सही समय पर अपना नाश्ता करना चाहिए।


शरीर में  अधिक ऊर्जा का श्रोत : 

जिन लोगों को कम नींद आती है,वे पूरा दिन सुस्त और नकारात्मकता का अनुभव करते हैं। वे मिजाज से गुस्से परविर्ति के लोग और हमेशा चिड़चिड़ापन भी अनुभव करते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। यह रात में अच्छी नींद लेने और जल्दी जागने से फायदा हो सकता है क्योंकि शरीर अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। यह रक्त की मांसपेशियों, ऊतक की मरम्मत, हड्डी की मरम्मत,निम्न रक्तचाप और शरीर की शिथिलता सहित शरीर के समुचित कार्य में मदद करता है।

    

             सुबह जल्दी उठने के फायदे

👉मष्तिक और मानसिक

सुबह की हवा में ऑक्सीजन की मात्रा ज्यादा रहता है और स्वांस के माद्यम से जब हवा हमारे शरीर में प्रवेश करती है तो हमारा मष्तिक ज्यादा एक्टिव रहता है और मानसिक संतुलन भी बना रहता है। 

 

दिन की अद्भुत शुरुआत:

सुबह-सुबह के ताजी हवा से आपका  मष्तिक शांत और एक्टिव रहता है जिससे आप अपने बारे में सोच सकते हैं, मष्तिक में रचनात्मक विचार का संचार अधिक होता है जिससे आपका दिन की शुरुआत अद्भुत होता है। 


बेहतर एकाग्रता:


सुबह जल्दी उठकर दिन की शुरुआत करने से आपकी एकाग्रता में सुधार होता है। महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अधिक समय मिलता है जबकि बाकि दुनिया सो रहा होता है।जल्दी उठने का मतलब है कि आप ऑफिस, दुकान,फैक्ट्री, कॉलेज या स्कूल समय पर पहुंचते हैं और बेहतर एकाग्रता के साथ काम करते हैं।


सकारात्मक विचार का संचार ज्यादा होता है:


जब हम एक अच्छी नींद से सुबह उठने है तो हमारा मन फ्रेश होता है जिससे मष्तिक में सकारात्मक विचार का संचार ज्यादा होता है और आप अपने लक्ष्य के लिए बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होते हैं. आपको अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलने की संभावना कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है । एक शोध के अनुसार  दोपहर और शाम की तुलना में सुबह में सकारात्मक विचार का संचार ज्यादा होता है।


काम करने की क्षमता ज्यादा बढ़ जाती है:


अधिकांश सफल लोग का रिपोर्ट कार्ड यह बताते  हैं कि वे सभी सुबह 5 बजे उठते हैं। और सही दिनचर्या के साथ दिन शुरुआत करके अपना-अपना मुकाम हासिल किया है. सुबह के समय दिमाग सबसे ज्यादा सतर्क और एक्टिव  रहता है।  आप बिना किसी रुकावट के दिन पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होते हैं,तो आपका काम करने की क्षमता खुद व् खुद  बढ़ जाता है।



👉भावनात्मक और बुद्धिमता

जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं उनका भावनात्मक और बुद्धिमता का विकास ज्यादा होता है,यादाश्त मजबूत होता है।इसलिए खासकर विद्यार्थी को सुबह उठकर पढने की प्रेरणा दि जाती है। 


प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं: 

प्रकृति एक अनमोल धरोहर है,सुबह-सुबह प्रकृति की सुंदरता का आनंदमय दृश्य होता है जैसे चिड़ियों का चहचहाना,मंद मंद हवा, प्रदुषण मुक्त हवा, हवा की तरंगे, पेड़-पौधे के मोहक दृश्य यह एक चमत्कार जैसा होता है  सुबह के समय दुनिया कितनी शांत होती है इससे आपका भावनात्मकऔर बुद्धिमता का विकास होता है और जीवन में परिवर्तन का कारण होता है। 

 

खुद को समय देते हैं:


अधिकांश लोग ऑफिस या काम के भागदौड़ में अपने या अपने परिवार वालों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं,रोज 8 बजे सोकर उठना,बिना नाश्ता किये हुए भागकर ऑफिस जाना और ऑफिस का काम घर पर लेकर आना। लेकिन जब आप सुबह जल्दी उठते है तो खुद पर समय देते हैं, अपने बारे में सोचते हैं,अपने काम को गहराई से जानते हैं, लक्ष्य को रिप्लान करते हैं और अपनी सफलता निश्चित करते हैं  और इसके अलावा, जब ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाता है तो आप अपने परिवार वालो को समय देते हैं क्योंकि अंततः आपका परिवार ही अपना होता है और यह सब आप अपने परिवार वालों और खुद के लिए ही तो कर रहें हैं। और आपका रिलेशनशिप और मजबूत होता है।

  

मुझे आशा है की अब से आप प्रतिदिन एक अच्छी दिनचर्या के साथ सुबह जल्दी उठेंगे और अपने  स्वास्थ्य, खुशी, आर्थिक,आध्यात्मिक, रिश्तों में महत्वपूर्ण सुधार का सूत्रधार बनकर अपनी जिम्मेवारी का निर्वाहन करेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box