विश्व के युवाओं का सोच और उनके उपलब्धियाँ को आगे बढ़ाने और परिवर्तन में आवश्यक साझेदार के रूप में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।युवा महिलाओं और पुरुषों की भूमिका के वार्षिक उत्सव के रूप में कार्य करता है,और दुनिया के युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं का सामना करने का प्रोत्साहन और जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
यह दिन विश्व भर के युवाओं के नेतृत्व वाले संगठनों,कुछ सरकारी संस्थायें,युवाओं और शिक्षा के लिए काम करने वाले सरकारी और गैरसरकारी संस्था और दुनिया भर के युवाओं के उत्थान और उपलब्धियों के बढ़ावा के लिए मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास क्या है?
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की अवधारणा 1991 में वियना और ऑस्ट्रिया के युवाओं द्वारा एक पहल था यह संयुक्त राष्ट्र की विश्व युवा परिषद के पहले सम्मेलन में सुझाव पारित किया गया था। परिषद समिति के कुछ सदस्य ने सिफारिश की कि एक अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की योजना हो जिसमे विश्व के युवाओं की प्रयास और उपलब्धियाँ को आगे बढ़ाने का काम करेगा,युवाओं को विशेष रूप से विश्व के अलग-अलग युवा और उससे सम्बंधित संगठनों के साथ मिलकर काम करना और उनके उद्देश्यों को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र युवा कोष को मजबूत करने का काम करेगा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने पहली बार 12 अगस्त को 1999 में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में नामांकित किया गया था,इस निर्णय के समर्थन के लिए विश्व युवा परिषद का सम्मेलन,अगस्त 1998 में लिस्बन में आयोजन किया गया था। जिसे वर्ष 1999 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी अपना समर्थन दिया था। पहला अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस वर्ष 2000 में मनाया गया था। यह दिन विश्व के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर जैसा था विश्व के युवाओं को अपने समस्या से निपटने के लिए एक कानून और हथियार मिल गया था जबकि भारत में प्रतिवर्ष 12 जनवरी को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य क्या है?
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2020 का विषय क्या है?
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2020 का विषय"यूथ एंगेजमेंट फ़ॉर ग्लोबल एक्शन" है, जिनमें स्थानीय, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर युवा राष्ट्रीय और बहुपक्षीय संस्थानों और प्रक्रियाओं को मजबूत करना है।विश्व के बड़े कामों में, विश्व के वैश्विक मुद्दों में आज के युवाओं का ज्यादा भागीदारी को सुनिश्चित करना है।साथ ही साथ औपचारिक संस्थागत राजनीति में युवाओं का प्रतिनिधित्व और जुड़ाव कैसे बढ़ाया जा सकता है।
वैश्विक कार्रवाई को प्राप्त करने की अपनी क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से युवाओं के जुड़ाव को और अधिक कुशल बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालना है।यह तीन परस्पर संबंधित धाराओं के माध्यम से युवा भागीदारी पर प्रकाश डालता है।
यह भी पढ़ें:नेल्सन मंडेला का संक्षिप्त जीवन
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर लोग क्या करते हैं?
कई देश इस वैश्विक सहयोग में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और सम्मलेन में ज्ञान और पेशे जैसे आज के यूवाओं के जटिल समस्या पर रूबरू कार्य जाता है ।इस दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं,परेड और अभिव्यक्ति होती हैं जो युवाओं के अधिग्रहण का परीक्षण करती हैं।
चुने हुए विषय के आधार पर,इकट्ठे युवाओं के बीच सम्मेलनों और बहस को प्रोत्साहित किया जाता है।और इसके साथ कई तरह के गतिविधियाँ और कार्यकर्म का शुरुआत की जाती है।
यह विभिन्न गतिविधियों जैसे कि बहस,प्रदर्शनियों,मेलों,सम्मेलनों और अन्य प्रचार गतिविधियों के साथ एक मजेदार अवसर है। यहां तक कि घर पर रहने वाले लोग रेडियो शो और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से गतिविधियों का समर्थन करके इस दिन को मना सकते हैं।
विश्व में युवाओं की जनसंख्या, संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गई सर्वे रिपोर्ट से ,दुनिया के शीर्ष 8 देशों में युवा संख्या।
1.भारत
युवाओं का देश भारत,दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देश के रूप में 356 मिलियन युवाओं के साथ शीर्ष पर है।
2.चीन
दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश,चीन 269 मिलियन युवा लोगों के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है।
3.इंडोनेशिया
इंडोनेशिया 67 मिलियन युवा लोगों के साथ सूचि में विश्व के तीसरे स्थान पर है।
4.संयुक्त राज्य अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका 65 मिलियन युवा लोगों के साथ विश्व में चौथा स्थान पर है इस सूची में एकमात्र सबसे विकसित देश है।
5.पाकिस्तान
पाकिस्तान 59 मिलियन युवा लोगों के साथ इस सूची में विश्व के पांचवें स्थान पर है।
6.नाइजीरिया
नाइजीरिया,एक अफ्रीकी देश,57 मिलियन युवा लोगों के साथ सूचि में विश्व के छठे स्थान पर है।
7.ब्राजील
सबसे बड़ा दक्षिण अफ़्रीकी देश ब्राजील,51 मिलियन युवा लोगों के साथ सूचि में विश्व के सातवें स्थान पर है।
8.बंगलादेश
बांग्लादेश दुनिया का आठवाँ सबसे बड़ा देश है जहाँ 48 मिलियन युवा लोग हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box