जिंदगी हमेशा किसी एक रास्ते पर नही चलती उसे कई मुश्किल रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।आगे बढ़ते हुए उसके सामने बड़ी बड़ी रुकावटे आती है।अपनी मंजिल के करीब पहुँचना इतना आसान भी नही हो पाता। इन सब रुकावटों और बाधाओं से जिंदगी की रफ्तार धीमी पड़ने लगती है और जिंदगी आगे बढ़ने के बजाय रुक सी जाती है।पर्सनल हो या प्रोफेशनल लाइफ रुकावटे तो हर जगह किसी न किसी रूप में आती ही है। फिर भी आगे बढ़ना ही जिंदगी का दूसरा नाम है। जिंदगी तो अपने रफ्तार से चलती ही रहती है ऐसे में हमे जिंदगी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए वरना जिंदगी तो आगे बढ़ जाएगी पर हम वही रह जाएंगे। रुकावटों को दुर करने के लिए समय समय पर हमे अपने आप को प्रोत्साहित करना पड़ता है। अब ये प्रोत्साहन हमे कैसे मिलेगा ये यहां हमे समझना है।उसके लिये आप किसी खास लाइन्स को अपने जिंदगी से जोड़ ले।जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे और बढ़ावा भी दे।आईए जानते है जिंदगी में आगे बढ़ते रहने का एक अनोखा मंत्रा।
पुश करो और खुश रहो
जब भी हम मुश्किलों से रुक जाते हैं तब हमें सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है एक पुश की जो आगे बढ़ने में हमारी मदद करती है। फिर वो पुश हमे कही से,किसी से भी मिले वो बेहद कारगर साबित होती है।पुश (push) यह अंग्रेजी शब्द है जिसका मतलब आगे ढकेलना होता है। इसका उपयोग आगे बढ़ने की प्रेरणा के रूप में भी किया जाता है।हमे खुद से ज्यादा कोई पुश नही कर सकता।क्योकि अन्य सभी क्षणिक होते हैं जो सीमित समय तक ही हमारा साथ दे सकते। सिर्फ हम खुद अपना साथ दे सकते है। इसलिए कभी भी अपना आत्मविश्वास न खोये अपने आप को वक्त दे और फिर उठ खड़े हो जाये।फिर से नई कोशिशो में जी जान से जुट जाएं।सफ़लता आपके फिर से करीब आ जायेगी।एक पुश तभी असरदार साबित हो सकता है जब आपके पास कुछ प्रभावशाली इच्छाशक्ति होगी।वो कुछ इस प्रकार होनी चाहिए।
ईश्वर के प्रति विश्वास:
ईश्वर के प्रति विश्वास हमारी इच्छाशक्ति को मजबूत बनाता है। हम जो भी कुछ करते है एक विश्वास के साथ करते हैं।मन मे यह भावना हर नकारात्मकता को खत्म कर देती है।जब भी हम कोई काम फिर से शुरू करने से डरते ह तब यही विश्वास आगे बढ़ने में बहुत बड़ा रोल अदा करता है और हम ईश्वर के प्रति इसी विश्वास से जीवन की हर मुश्किल पार कर जाते हैं।
कर्मो के प्रति विश्वास:
हमारे कर्मो में कितनी नेकी है,कितनी सच्चाई है यही हममे गहरा विश्वास जगाता है। हम जो भी काम करे उसपर विश्वास होना चाहिए। हर काम मे पारदर्शिता हो तो निश्चित ही वो सफल होता है।इसीसे मन मे एक सकारात्मक विचारो का संचार होने लगता है। यही सकारात्मकता हमे नई ऊंचाइयों तक ले जाती है।आप जो भी करे विश्वास के साथ करे सही मकसद के साथ करे।जो आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
निरंतर प्रयास:
ईश्वर और अपने काम के प्रति विश्वास है तो हमें बस निरंतर प्रयास करने की जरूरत रह जाती है।अगर आप मे निरंतर प्रयास करने कि दृढ इच्छाशक्ति है तो आपको आगे बढ़ने से कोई रोक नही सकता।कोई रुकावट ज्याद देर आपके सामने नही रह सकती। क्योंकि आप कोशिश करना नही छोड़ते।और कहते ही,कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती।
आप भी किसी अनोखी लाइन्स को अपनी जिंदगी से जोड़ के देखे जो आपको प्रेरित करे आगे बढ़ने के लिए ओर बना ले अनोखा मन्त्रा।तो अपने आपको पुश करो और खुश रहो।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box