विद्यार्थी जीवन एक ऐसा समय जब हम बहुत कुछ कर सकते है। एक ऐसा जुनून,के हम अपने सपने को पूरा करने के लिए अपने आप को झोंक सकते हैं। इससे अच्छा समय शायद ही हमे जिंदगी में कभी मिल पाता है।इस वक़्त हमारे पास भरपूर समय के साथ सही मार्गदर्शन (guidance))भी आसानी से उपलब्ध(available) हो जाता है। सबसे महत्वपूर्ण होती है युवा अवस्था जो नए चुनौतियों को स्वीकार करने में उत्सुक रहती है। ऐसे में वे कोई लक्ष्य निर्धारित(goal setting) करते है तो यहाँ पर उन्हें अपने शौक(hobby) को भी ध्यान में रखना चाहिए। यहाँ हम एक अछे शौक के बारे में बात करने जा रहे। वरना शौक हमे गलत रास्ते की ओर भी ले जा सकते है।
विद्यार्थी जीवन मे हमे कई तरह के शौक होते है जो हमसे पूछे जाते हैं।पढ़ाई के अलावा अन्य चीजो में रुचि होना आपके कॅरिअर को सही दिशा दे सकता है।साथ ही सही चुनाव करने में भी मदद मिलती है। इसलिये अपने शौक को हल्के में नही ले ये आपको सफलता का सही अनुभव कराएगा।
तो चलिए सबसे पहले जानते है एक अच्छा शौक कैसे काम करता है इसके क्या लाभ हो सकते है जिससे विद्यार्थी जीवन बदल सकता है।
इच्छाशक्ति को प्रबल बनाना:
अगर आपको कोई शौक है जिसमे आपको बहुत रुचि है पढ़ाई के साथ साथ आपको उसे भी पूरा करना चाहिए यह आपमे एक जोश एक जुनून भर देगा जो आपकी इच्छाशक्ति को और भी प्रबल बना देगा जो किसी भी चीज को हासिल करने के लिए बेहद ही जरूरी है।
एक अलग नजरिया अपनाना:
अक्सर विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर एक दबाव सा बना रहता हैं। जो विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर होते है या औसत होते है वो इस परेशानी को महसूस करते है। ऐसे में कोई अच्छा शौक हो और उसमें दिलचस्पी हो तो अपने कॅरिअर के प्रति एक अलग नजरिया महसूस करते है। आजकल प्रतिभा को बढ़ावा देनेवाली बहुत सी चीजो को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। टीवी शोज़ और मनोरंजन की दुनिया इसका एक उदाहरण मात्र है। और भी मौके उपलब्ध है।
संबंधित जानकारी प्राप्त करना:
अपने शौक से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना सबसे पहला रास्ता है कामयाबी का। बिना सम्पूर्ण ज्ञान और प्रयास के बिना कुछ हासिल नही किया जा सकता। इसके लिए आप अपने किसी अच्छे सलाहकार या कोई विशेषज्ञ की मदद भी ले सकते या फिर ऑनलाइन रिसर्च सबसे आसान ऑप्शन है। आजकल हर चीज की जानकारी चुटकियों में मिल जाती है।
आत्मविश्वास से आगे बढ़ना:
अक्सर जब हम अलग नए रास्तेत पर चलने की सोचते है तो कई रुकावटे आत्मविश्वास पर असर करती है लेकिन जब तैयारी पूरी होती है तो आगे बढ़ने का हौसला अपने आप ही आ जाता है। प्रतिभा को बढ़ाने के अनगिनत मौके भी नया आत्मविश्वास जगाते हैं।अपने शौक को गंभीरता सेे ले और उसपर मेंहनत करें तो बहुत अच्छे लाभ हो सकते है जैसे
कॅरिअर का चुनाव:
कॅरिअर का चुनाव एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है विद्यार्थी जीवन का। जो किसी दबाव में नही अपनी इच्छानुसार होना चाहिये।आपकी रुचि किस चीज में अधिक है और आप कहा तक तैयार है यह निश्चित करेगा आपका आगे का कॅरिअर। वरना दबाव में चुना हुआ कॅरिअर ज्यादा दिन आपका साथ नही देगा औऱ खुशी भी महसूस नही होगी।
खुशी का सही एहसास:
जब कोई भी काम हम अपनी पसंद से करते हैं तो उसका एहसास ही अलग होता है। उसी तरह आपको जो करना है वही करे,अपने फैसले पर भरोसा कर अपना अलग नाम बनाये।अपनी खुशियों की दुनिया मे खूब मेहनत करे ताकि वो वैसे ही बनी रहे।
मन मे संतुष्टि:
लोग मेहनत करते है पैसे भी कमाते हैं पर मन मे संतोष नही होता,एक अजीब सी कमी महसूस करते है जिससे वे कामयाबी को पूरी तरह अनुभव नही करते। मन मे संतुष्टि के लिये अपने मन की आवाज सुने।
कामयाबी की नई परिभाषा:
आज की डिजिटल दुनिया मे सबकुछ मुमकीन है ।हर कोई जिंदगी की मुश्किलों को हल करने का डिजिटल तरीका अपना रहा है। विद्यार्थी तो इसमें सबसे आगे रहता है ताकि कॅरिअर के सभी रुकावटो को दूर कर कामयाबी की नई परिभाषा लिख सके।
विद्यार्थी जीवन नई आशा आकांक्षाओ से भरपूर होता है उसमें एक अच्छा शौक शामिल हो जाये तो जिंदगी और भी खुशनुमा और आसान हो जाती है।आप भी ऐसे ही किसी शौक को पूरा करने में समय दे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box