सही बातें पढ़ने की आदत हो तो, सही काम करने की आदत अपने आप बन जाती है।

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

बेस्ट बिजनेस आईडिया:घर बैठे पैसा कमाने का तरीका महिलाओं के लिए :

हर दिन,हजारों लोग लाभदायक होम बिजनेस के बारे में सोचते और इंटरनेट में तलाश करते रहते हैं,किताबों की दुकान या पत्रिकाओं सभी जगह ढूंढ़ते रहते हैं।खाश कर के महिलायें का एक लक्ष्य होता है की वह अपने स्वयं के घर आधारित व्यवसाय शुरू करें और अंततः अपने स्वयं के मालिक बनने के लिए सोचती है।आज के ज़माने में इन्टरनेट पर सारे तथ्य मौजूद रहता है लेकिन सही मंत्र मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है और कभी-कभी बहुत निराशा होती है यह पता लगाने के लिए कि वास्तव में व्यवसाय कैसे शुरू किया जाए।

बेस्ट बिजनेस आईडिया:घर बैठे पैसा कमाने का तरीका महिलाओं के लिए :
होम बिजनेस शुरू करने में कई मुद्दे शामिल हैं। लाभदायक होम बिजनेस कौन-कौन से हैं?शुरुआत कैसे और किस तरह से करें?फायदे और नुकसान क्या हैं? यह सभी जवाब का उतर ढूंढ़कर ही करें! एक बार जब सभी जवाब का उतर मिल जाये तो फिर आपना कदम आगे बढायें थोड़ा समय लगेगा तो चलेगा लेकिन जल्दबाजी में कोई काम न करें। 
सही और लाभदायक होम बिजनेस की खोज करना अपने आप में एक बड़ा काम  हो सकता है। मैं ऐसे ही कुछ लाभकारी होम बिजनेस का आईडिया आपके साथ शेयर करने जा रहा हूँ आप यह पहले अच्छी तरह जानें और फिर करने का विचार कर सकते हैं। 
लोकल बिजनेस शुरू करने की तुलना में घर आधारित व्यवसाय शुरू करना बहुत अलग है। एक स्थानीय  बिजनेस में आपके पास ज्यादा पैसा, कर्मचारी,गोदाम या ऑफिस के लिए किराया होने चाहिए।


कुछ महिलायें बस होम बिजनेस विचारों से शुरू करते हैं।लेकिन ऐसा नहीं है आपके द्वारा चुने गए बिजनेस के आधार पर,उपरोक्त कुछ आवश्यकताएं भी हो सकती हैं और कुछ कठिनाइयाँ भी,यह आपके परिवार या पड़ोसी भी हो सकते हैं। मैं जो आपको कुछ बेस्ट बिज़नेस आईडिया जो बताने जा रहा हूँ:घर बैठे पैसा कमाने का तरीका जो खासकर महिलाओं के लिए है। इसमें से अपनी पसंद और अनुभव के आधार पर चुनें। यह आपको सही दिशा में ले जाने के लिए टिप्स प्रदान करेगा। तो आइये जानतें हैं 6 बेस्ट बिजनेस आईडिया:घर बैठे पैसा कमाने का तरीका महिलाओं के लिए।
  

#पहला,फ्रीलांसिंग राइटिंग: 

अगर आप पढ़ने-लिखने का शौक़ीन हैं तो इस शौक के जरिए भी आप घर बैठे पैसा कमा सकती हैं।आप किसी ब्लॉगर के लिए गेस्ट पोस्ट,मैग्जीन,लोकल अखबार के लिए घर बैठकर आर्टिकल लिख सकती हैं।कई पत्रिका और अखबार सिटीजन जर्नलिस्ट कैटेगरी में आम लोगों को मौका देते हैं कि वो उनके लिए आर्टिकल्स लिखें।इसके लिए अच्छी खासी पैसा देते हैं। किसी ब्लॉगर या फ्रीलांसर वेबसाइट के लिए 800 से 1000 शब्दों के आर्टिकल लिखने पर 600-1500 रूपये तक घर बैठे कमा सकती हैं। यह जरुरी नहीं की किसी दफ्तर में आठ घंटे की नौकरी करने के बाद ही पैसा कमाया जाए। 
यह कुछ वेबसाइट है जो फ्रीलांसिंग राइटिंग के लिए आवेदन लेता है जैसे फ्रीलांसर,अपवर्क,एलांस,टॉपटल,गुरु,99डिजाईन,पीपलपर ऑवर आदि ये सभी वेबसाइट भरोसेमंद हैं,जहाँ पर आप फ्रीलान्स जॉब के लिए अपना प्रोफाइल बना सकते हैं।
बेस्ट बिजनेस आईडिया:घर बैठे पैसा कमाने का तरीका महिलाओं के लिए :

 
#दूसरा,वेब डिजाइनर: 
अगर आपको  टेक्निकल फील्ड में रूचि है तो बेव डिजाइनर घर बैठे पैसा कमाने का बेस्ट ऑप्शन है बहुत सारे वेबसाइट पर या यूट्यूब पर फ्री वेबसाइट बनाने की कोर्स की ट्रेनिंग दिया जाता है जहां से आप वेबसाइट बनाना सीख सकते हैं और घर बैठे  वेबसाइट बनाकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए कुछ फ्रीलांसर कंपनी के साथ अपना प्रोफाइल बनाकर फ्रीलांसर वेबसाइट बनाने का काम ले सकते हैं।आज के समय में वेब डिजाइनर की बहुत डिमांड है क्योँकि हर एक लोग अपना बिजनेस को ऑनलाइन ले जाना चाहते हैं,लेकिन प्रतिस्पर्धा भी अधिक है।लेकिन आप एक अनोखे तरीके से कर सकते हैं और घर बैठे पैसा काम सकते हैं।   

 #तीसरा,यूटूबर:

आज के संदर्भ में यू ट्यूब से पैसा कमाना बहुत ही आसान बात है अगर आप किसी भी फील्ड में पकड़ रखती हैं जैसे खाना बनाना,ब्यूटीशियन का काम,मेहंदी का काम या पढ़ाई का काम। किसी भी एक फील्ड को चुनकर आप आगे बढ़े। अगर आप ब्यूटीशियन का कोर्स किया है या ब्यूटीशियन का काम जानते हैं तो आप अपनी अनुभव को वीडियो के माध्यम से यूट्यूब पर अपलोड करें और यूट्यूबर बनकर अपनी यह हुनर पूरी दुनिया को दिखा सकती हैं। इसके बदले आपको अच्छा खासा यू ट्यूब से पैसा मिलता है। इसके लिए आपको एक यूट्यूब पर प्रोफाइल बनाना होगा और अपने स्मार्ट फ़ोन से वीडियो बनाकर अपलोड कर सकती हैं। 
बेस्ट बिजनेस आईडिया:घर बैठे पैसा कमाने का तरीका महिलाओं के लिए :

#चौथा,ब्यूटी पार्लर:
अगर आप गांव या छोटे शहर में रहते हैं तो ब्यूटी पार्लर का होम बिजनेस आपके लिए उत्तम बिजनेस है। यह बिजनेस गांव और छोटे शहरों में बहुत तेजी से बढ़ रहा है इसके लिए सिर्फ आपको एक छोटे से कमरा की जरूरत होती है फिर धीरे-धीरे आप इसे बड़ा बना सकते हैं  अगर आप मेकअप,ब्यूटीशियन,मेहँदी,दुल्हन सजाने का काम जानते हैं या उस में रुचि रखते हैं तो यह बिजनेस आपके लिए सही है।आज के समय में अक्सर गांव के या छोटे शहर के महिलाएं और लड़कियाँ को यह देखा गया है कि छोटे-छोटे पर्व-त्यौहार या पार्टी,शादी ब्याह के समय ब्यूटी पार्लर जाना ज्यादा पसंद करती हैं। आप शादी में दुल्हन का सजाने का भी काम कर सकती हैं इसमें कोई बड़ी हुनर की बात नहीं होती है यदि आप नहीं जानते हैं तो ऑनलाइन भी सीख सकते हैं ऑनलाइन सीखने के लिए यूट्यूब एक उत्तम साधन माना जाता है जहां सभी तरह की ट्रेनिंग आपको मुफ्त में मिल जाएगी। इस तरह घर बैठे पैसा काम सकती हैं।


#पाँचवाँ,सिलाई-कढ़ाई: 

अगर आप सिलाई-कढ़ाई जानती हैं तो कपड़ों की अल्ट्रेशन का काम भी कर सकते हैं। रेडीमेड कपड़ों में या टेलर द्वारा सिलवाए गए कपड़ों में भी कई बार मनचाही फ़िटिंग पाने के लिए अल्ट्रेशन यानि बदलाव की ज़रुरत होती है। ऐसे में अक्सर लोग ऐसी जगह ढूँढ़ते हैं जहाँ उनकी पसंद के मुताबिक़ उनके कपड़ों की फ़िटिंग हो सके।
ख़ासतौर से,महिलाओं के रेडीमेड कपड़ों जैसे कि ब्लाउज,कुर्ती,गाउन, लहंगा,और सूट इत्यादि को तो अल्ट्रेशन की ज़रुरत पड़ती ही है। इसलिए अल्ट्रेशन करने वालों की मार्केट में हर समय अच्छी-ख़ासी डिमांड बनी रहती है।इस बिज़नेस को आप बहुत कम लागत में अपनी ख़ुद की अल्ट्रेशन की दुकान खोलकर शुरू कर सकते हैं। साथ ही आप अपने क्षेत्र के रेडीमेड कपड़ों के स्टोर्स,फ़ैशन हाऊसों, बुटीकों और टेलरिंग शॉप्स से भी संपर्क कर सकते हैं और उनके लिए अल्ट्रेशन का काम कर सकते हैं।

 #छठा,उपहार टोकरी: 

बड़े बड़े मॉल और सुपर मार्केट दुकानों में उपहार टोकरी की डिमांड हर पर्व त्यौहारों में बढ़ जाता है।आज के दौर में उपहार के लिए उपहार टोकरीका उपयोग किया जाता है। यह एक अनोखा होम बिजनेस है और यह खूब पसंद की जाती हैं।उपहार टोकरी को किसी भी अवसर के अनुरूप वस्तुओं के किसी भी वर्गीकरण से भरा जा सकता है। कुछ लोकप्रिय विकल्प है जैसे मिठाई,पटाखे,खिलौने,कपड़े,फल आदी।यह बिजनेस घर से कम लागत में शुरू कर सकती हैं। इसके लिए आपको छोटे शहर या बड़े शहरों में बड़े मॉल और सुपरमार्केट से संपर्क करना होगा उनसे आर्डर लेकर उनको सप्लाई कर सकती हैं।अब सवाल यह है की उपहार टोकरी कैसे बनाया जाये। अगर टोकरी बनाना नहीं जानते हैं तो आप ऑनलाइन ट्रेनिंग भी ले सकती हैं बहुत सारे यूट्यूब पर ऑनलाइन उपहार टोकरी बनाने का ट्रेनिंग दिया जाता है जो बिल्कुल मुफ्त होता है। इसे आप घर बैठे ऑनलाइन बिजनेस भी कर सकते हैं। और अच्छी खासी इनकम कर सकती हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box