सही बातें पढ़ने की आदत हो तो, सही काम करने की आदत अपने आप बन जाती है।

शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

ऑनलाइन बिजनेस में ये 9 गलतियां कभी ना करें: 9 Mistakes to Avoid in Running Your Online Business In Hindi

एक कहावत है की जो लोग अपनी गलतियाँ से सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं वो बाजीगर कहलाते हैं लेकिन यह भी सच्चाई है,की अगर आप समय,प्रयास और लगन से कोई काम करते हैं तो कुछ गलतियों से बच सकते हैं।जब आप अपना ऑनलाइन बिजनेस या स्व-रोजगार करने के बारे में सोचते हैं तो शुरुआत में कई गलतियाँ होगी।

आज,मैं आपको ऑनलाइन बिजनेस या स्व-रोजगार के शुरूआती गलतियों से कैसे बचें उसके बारे में बात करना चाहती हूँ।ऑनलाइन बिजनेस के लिए क्या करें? और ऑनलाइन बिजनेस  करने केलिए क्या स्मार्ट आदतें विकसित करने की आवश्यकता है? आपको किन चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता है और आपको किन चीजों से बचना चाहिए? आपको अपना समय किन गतिविधियों में लगाना चाहिए? आपको ऑनलाइन बिजनेस के लिए कौन से उपकरण और सिस्टम लगाने चाहिए? यह सारे सवाल के जबाब से आपका बिजनेस ऊपर जायेगा।ऑनलाइन बिजनेस  की दुनिया कई आकार ले सकती है और इसके लिए थोड़े धैर्य की आवश्यकता होती है।

अब मैं उन गलतियों पर आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं,क्योंकि शुरुआत में सभी लोग करते हैं।और आप इससे सीखकर वो गलती ना करें और अपने ऑनलाइन बिजनेस को बिना किसी रुकावट के आगे बढायें।

1.अपने आप को शिक्षित करें लेकिन सीखने में ज्यादा समय मत बर्बाद करो:

आप  जब एक बार ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट कर देते हैं तो आप अपना ज्यादा समय बिजनेस को चलाने में लगाएं ना कि ज्यादा से ज्यादा समय सीखने में लगाएं। सीखने का समय बिजनेस स्टार्ट करने से पहले का होता है। अधिकांश लोग यही गलती कर बैठते हैं। आपको सीखने और काम करने के बीच का सही संतुलन बनाना होगा। अपने आप को अपने बिजनेस मॉडल के हिसाब से खुद को अपडेट और जानकारी रखें।

2.छोटे-छोटे तकनीकी पर समय बर्बाद ना करें:

जी हाँ ! यह बिल्कुल सत्य है कि आप अपना कीमती समय छोटे-छोटे तकनीकी चीजों पर समय बर्बाद कर देते हैं इससे अच्छा यह है कि इसे आप ऑउटसोर्सिंग कर लें  और अपना बहुमूल्य समय प्रोडक्ट को सही करने या मार्केटिंग पर ध्यान लगायें ऑनलाइन बिजनेस का यही नियम है।  अनगिनत घंटे किसी  प्लगइन या एक वेबसाइट थीम को चुनने या ऐसे छोटे तकनिकी के लिए,किसी टीम सदस्य या काम को ऑउटसोर्सिंग करें । उन मामलों पर ध्यान दें, जिससे आपका बिजनेस बढ़ेगा और यह सुनिश्चित करें की आपका पर्याप्त समय कहाँ निवेश करें और आपका क्या काम प्राथमिक सूचि में है,वह पहले करें!

3.इंटरनेट तकनीकी को अपग्रेड करें:

ऑनलाइन बिजनेस चलाने के लिए इंटरनेट सर्विस का योगदान महत्वपूर्ण होता है।  आपका सभी  काम इंटरनेट के माध्यम से ही होता है इसीलिए आप ऐसे किसी भी घिसी पिटी इंटरनेट सर्विस का कनेक्शन ना लें। शुरुआत में लोग पैसे बचाने के लिए कोई भी इंटरनेट सर्विस फैसिलिटी ले लेते हैं जिन्हें आगे चलकर उन्हें बहुत बड़ा कीमत चुकानी पड़ती है। इंटरनेट तकनीकी से मेरा यह तात्पर्य है कि ऑनलाइन बिजनेस के लिए डोमिन और होस्टिंग भी अच्छी कंपनी का होना चाहिए। ये ऐसी चीजें हैं जो आपकीकंपनी को नींव बनाती हैं और आपको यहां कंजूसी नहीं करनी चाहिए।  

4.SEO (सर्च  इंजन ऑप्टिमाइजेशन) को नजरअंदाज ना करें:

जब आप अपने ऑनलाइन बिजनेस को पूरी दुनिया तक ले जाना चाहते हैं और आप Google का उपयोग कर रहे हैं तो आपको  Google को अपने बिजनेस मॉडल के बारे में  बताना होगा ताकि आपका बिजनेस गूगल में रैंक कर सके और गूगल आपके बिजनेस को पूरी दुनिया के ग्राहकों को बताए। तो कृपया, SEO (सर्च  इंजन ऑप्टिमाइजेशन) को नजरअंदाज ना करें।  मार्केट के बेस्ट SEO टूल्स को जानें और अपने बिजनेस में उपयोग करें।

                           ऑनलाइन बिजनेस में ये 9 गलतियां कभी ना करें:

5.बिजनेस प्रोडक्ट को बेचने के लिए अपने परिवार या दोस्तों को शामिल ना करें:

आपने जो सबसे बुरी सलाह सुनी होगी, वह यह होगी कि आप अपने परिवार और दोस्तों को अपने बिजनेस के बारे में बताएं। कृपया ऐसा ना करें! यह एक फालतू की सलाह और उपाय है।हो सकता है आपके परिवार या दोस्तों ने आपके प्रोडक्ट को नकार देंगें तो आपको  बुरा और अजीब महसूस होगा और अपने बिजनेस और प्रोडक्ट को लेकर आप चिंतित हो जायेंगे। यह विचार आपकी भावनाओं को आहत करता है।कृपया,उन्हें छोड़ दो! परिवार और दोस्तों को रहने दें और बाहर घूमने जाएं,नए मार्केट तलाश करें और उन अजनबियों का पता लगाएं जो आपके आदर्श  ग्राहक हैं या बन सकते हैं और फिर असली बिजनेस  करते हुए नए दोस्त बनाते हैं।

6.अपने हर आईडिया का प्रयोग ना करें:

यह एक मुश्किल काम है।मुझे पता है कि आपके पास कई आईडिया होंगे और जब आप सभी आइडिया के बारे में सोचने लगेंगे तो आपका ज्यादा समय सोचने में या डिफरेंट आइडिया को प्रयोग में लाने में ज्यादा समय लगेगा इससे अच्छा है कि एक या दो बेस्ट आईडिया को अपनाकर अपने बिजनेस में प्रयोग करें और उसी को लेकर आगे बढ़े।ऐसा नहीं है कि कोई भी आईडिया बुरा होता है लेकिन कब किसे उपयोग में लाना चाहिए उसके लिए निश्चित समय होता है इसलिए आप अपने आईडिया को लेकर कहीं नोटबुक में रख लें जिसे आने वाले दिनों में आपको काम करते समय उसका उपयोग कर सकते हैं।

                                ऑनलाइन बिजनेस में ये 9 गलतियां कभी ना करें

7.अपने बिजनेस प्रोडक्ट को अंडर-चार्ज ना करें :

यह पहली बार बिजनेस करने वालों के लिए यह जानने के लिए सबसे कठिन सबक है कि बिजनेस प्रोडक्ट और मूल्य को कैसे निर्धारित करें, और हम में से अधिकांश केवल "सुरक्षित" पक्ष पर होते हैं। समस्या यह है कि ग्राहक का मनोविज्ञान अच्छी तरह से काम नहीं करता है। अधिकांश लोग को यह भी लगता है कि हम यदि बिजनेस प्रोडक्ट का मूल्य कम कर देंगे हमारा बिज़नस ज्यादा बढ़ जाएगा जो बिल्कुल गलत है आप मूल्य पर ध्यान ना देकर अपने प्रोडक्ट पर ध्यान देंगे तो आपका बिजनेस में ज्यादा घाटा भी नहीं होगा और आपका  बिजनेस जल्दी ग्रो करेगा। अपने बिजनेस प्रोडक्ट और सेवा  के लिए सही मूल्य का निर्धारण करें।

 यह भी पढ़ें:घर बैठे पैसा कमाने का तरीका महिलाओं के लिए

8.ना कहना सीखें:

अनन्यास कामों और समय दुरूपयोग के लिए विनम्रतापूर्वक,व्यावसायिक रूप से ना कहना सीखें,कभी कभी किसी शादी,बर्थडे पार्टी और अवसरों और निमंत्रणों आदि के लिए ईमानदारी से ना कहना सीखें।यह ना  केवल आपकी वृद्धि और सफलता को बढ़ाएगा,इससे आपको सच्चा विश्वास मिलेगा कि आप अपने बिजनेस पर फोकस कर अपना समय बिजनेस के गति को बढ़ाने में व्यतीत कर रहे हैं। यह आपको हर चीज के लिए एक शानदार हां देने के लिए गति प्रदान करेगा जो आपके लिए सही और सत्य है।

9.अपने बिजनेस को बाज़ार में सही स्थान दें:

शुरुआत से ही,अपने आप से पूछें कि आपका टारगेट बाजार कौन है और आपका आदर्श ग्राहक कौन होगा?आपके बिजनेस में आपका प्रतियोगी कौन है उसकी पहचान करें उसकी कार्यशैली को जाने और फिर उस मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रयास करें। शुरुआत में अधिकांश लोग अपने बाजार प्रतियोगी को ना पहचानने का भूल करते हैं आप खुद के कामों में  उलझे पड़े रहते हैं जिसके कारन बाजार का कोई आईडिया नहीं होता है इससे आपका ऑनलाइन बिजनेस ज्यादा आगे नहीं जा पाता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box