हम जानते है कोरोना
महामारी के साथ सबसे बड़ी लड़ाई चल रही है. इस मुश्किल दौर से हर कोई गुजर रहा है. लगातार
महामारी की दहशत लोगो को डरा रही है. हर जगह हर किसीसे से इस बीमारी की भयावह बाते
सुनने मिल रही है. अख़बार, न्यूज़ चैनेलो में भरमार पड़ी है. हर दिन कोरोना की बढती मुश्किलें
लोगो को नई मुसीबतों में तो डाल ही रही है साथ ही लोगों के मन में बहुत ज्यादा तनाव
भी पैदा कर रही है जिससे वे अपनी अच्छी सेहत को भी कमजोर बना रहे है. सावधानी से
ज्यादा डर मन में बैठ जाये तो जंग से पहले
ही इन्सान हार जाता है. पर हमे हारना नहीं हराना है.
| garaminhindi.com |
हमने आपको कुछ
जरुरी बाते बताई है जिससे आप कोरोना को हरा सकते है. हमारी कोशिश आपको डटकर लड़ना
सिखाना है . तो चलिए जानते है उनके बारे में,
#सकारात्मक
रहे :
बीमारी के प्रति डर, सरकार के कड़े निर्देश ये दोनों चीजे मन में सावधानी की जगह नकारात्मकता ला सकती है. नकारात्मकता
हमे मानसिक तौर पर कमजोर कर देती है जो लड़ने की हमारी क्षमता को अपने आप ही कम करदेती है. माहौल बेहद गंभीर है. जरुरी है सकारात्मक
रहना ये सोचना की हम इससे लड़ सकते है. कुछ दिक्कते आयेंगी फिर भी हम डटकर उसे हरा सकते है. कोई भी नकारात्मक बात को अपने आप पर
हावी न होने दे. बंद कमरे में ना रहे खुली जगह पेड़ पौधों के बिच रहे.
#योगा
और व्यायाम करे :
नियमित योग और
व्यायाम करना इस बीमारी से लड़ने के लिये एक अच्छा कदम है. इसमें प्राणायाम,अनुलोम विलोम , भस्त्रिका , भ्रामरी ये प्रमुख क्रियाये है जो हमारे फेफड़ो को
ऑक्सीजन पहुचाती है. शरीर की और भी समस्याओ को दूर रखने के लिये नियमित रूप से योगासन
करे. सुबह की खुली हवा में रहना फायदेमंद है.
#खाने
का विशेष ध्यान रखे :
इम्युनिटी को मजबूत रखने
के लिये सबसे जरुरी है खाना. व्यायाम करने बाद भी शरीर को उर्जा की जरूरत पड़ती है.
खाली पेट तुलसी, हल्दी ,
गिलोय ,काली मिर्च, दालचीनी का काढ़ा ले. नाश्ते में
जरुरी प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजे होनी चाहिए अंकुरित अनाज, मुंग, चना, गुड ,मूंगफल्ली,
सूखे फल (ड्राई फ्रूट्स ) ये सभी अपना सकते है. दोपहर के खाने में हरी सब्जिया, दाले ,दही या छांछ
, कच्चा प्याज , टमाटर , कुकम्बर जरुर शामिल करे. दिन में थोडा थोडा एक या दो बार
खाना खाए . खाना फ्रेश ही खाए. शाम का खाना हल्का खाए .
#पानी
पिये हाईड्रेट रहे :
महामारी के साथ गर्मिया भी है इसलिए शरीर को पानी की भरपूर मात्रा चाहिए . हो सके तो घड़े का पानी पिए जो सेहत के लिये फायदेमंद होने के साथ जरुरी मिनरल्स शरिर को देता है. प्यास ना भी लगी हो तब भी हर घंटे 2 गिलास पानी पिते रहे. साथ ही तरबूज , संतरा , मोसंबी जैसे फलो का सेवन पानी की मात्रा को बढ़ाता है. निम्बू ,ग्लूकोज, एनर्जी ड्रिंक पाउडर पानी के साथ पिने से शरीर हायड्रेट रहता है. उल्टी, दस्त की समस्या भी नही होती. शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है. बच्चों को भी हायड्रेट रखे.
#विटामिन
C की भरपूर मात्रा ले :
कोरोना से लड़ने में
विटामिन ‘C’ का बड़ा रोल है. इलाज के दौरान भी विटामिन ‘C ‘ की दवा दी जाती है. इसीलिए हमे
प्रतिदिन एक निम्बू का सेवन तो करना ही चाहिए. साथ ही संतरे , मोसंबी ,अननस,
कीवी ,आंवला, आम पन्ना का सेवन करना चाहिए
जिनमे भरपूर मात्रा में विटामिन ‘C’ होती है. ऐसे ही एनर्जी ड्रिंक पावडर भी
उपलब्ध है जो आसानी से हम ले सकते है.
#तनावपूर्ण
चीजो से दूर रहे :
टीवी चैनेल , न्यूज़ ,सोशल मिडिया से ख़बरे सुनकर मन में चिंता होना तय है. इसलिए कम से कम या
अच्छी ख़बरे सुने जो हमे सकारात्मक बनाए हमे लड़ने का हौसला दे नई नई राहें बताये ना
की हमे डराए. ऐसी बाते देखे जो उम्मीद दे जीवन परिवर्तन करे. इस बीमारी के प्रति लोगो के मन में अविश्वास है डर है उसे कैसे सही जानकारी दी जाय. हॉस्पिटल
में जरुरी सुविधाये मिले इसके लिये कदम उठाये.
किसी तरह का डर पैदा न हो इसका ध्यान रखे. अच्छी चीजे देखे तनावपूर्ण चीजो से दूर रहे, पूरी नींद ले. रात
में नींद की पर्याप्त मात्रा से तनाव जैसी मानसिक वेदना कम होती है. एक अच्छी नींद
अच्छी सेहत प्रदान करती है. जो हमारे शरीर की सभी क्रियाओ को सतुलित करती है.
#खुश
रहे खुश रखे :
हमारे घर में बड़े बुजुर्ग जो दिल के मरीज है या जिन्हें अस्थमा, ब्लड प्रेशर, शुगर है या किसी और तरह की बिमारियां है उन्हें तनावमुक्त और खुश रखने की जरुरत होती है. उनका खास खयाल रखे साथ ही बच्चों का भी ध्यान रखना है. घर पर ही रहकर उन्हें हौसला ओर हिम्मत दे उनका साथ दे. उन्हें अपनों के साथ अच्छा महसूस कराये. खुद भी खुश रहे हसने हँसाने मनोरंजन की दुनिया से जुडकर अपने तनाव को कम करने की कोशिश करे. संगीत सुने , मेडी टेशन करे. मुश्किल घडी में भी मुस्कुराने का जज्बा ही इस कोरोना को हराएगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box