सही बातें पढ़ने की आदत हो तो, सही काम करने की आदत अपने आप बन जाती है।

शनिवार, 5 जून 2021

विश्व पर्यावरण दिवस2021 world environment day 2021 in hindi

                                               विश्व पर्यावरण दिवस 2021 

नमस्ते, हर साल की तरह इस साल भी विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को यानी आज मनाया जाएगा। इसका मकसद लोगो को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जागरुकता निर्माण करना है। हमारा देश महामारी से जुंझ रहा है। ऐसेमें पर्यावरण के प्रति हमारी कुछ जवाबदेही बनती है। विश्व पर्यवरण दिवस एक वजह मात्र है हमे अपना कर्तव्य याद दिलाने का। 


क्या है इस साल की थीम
      इस दिवस के लिए कुछ खास योजनाए हर साल बनाई जाती है उसके अनुसार उसपर काम किया जाता है। जिसे थीम कहते है। थीम से इस दिन को एक नई दिशा मिलती है। इस साल का थीम है, 'इकोसिस्टम रेस्टोरेशन' यानि पारिस्थितिकी तंत्र बहाली । जिसका मतलब पर्यावरण को पुनःस्थापित करना। विलुप्त होती जा रही जैवविविधता को फिरसे पर्यावरण में लाना जिसे इसका संतुलन बना सके। पेड़ पौधों को लगाना, नदियों जलस्त्रोतों को बढ़ाना , तापमान का संतुलन बनाये रखने जैसी बहुतसी परिस्थितियों को बहाल करना इस थीम का हिस्सा है। पारिस्थितिकी तंत्र बहाली से हम कुदरत को फिरसे उसके खोये हुए रूप में लाने का प्रयास करेंगे। पर्यावरण ने इंसानो के लिए बहुत कुछ खो दिया अब इंसान की कोशिशे किस हद तक इसे पूरा कर सकती है ये इस थीम का स्वरूप ही बताएगा।

संयुक्त राष्ट्र की मुहिम का हिस्सा

        जैसे कि साल1972 में ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस दिन की शुरुवात पर्यावरण बचाने और उसके संरक्षण हेतु महासभा का आयोजन किया था जिसमे चर्चा बाद 5 जून 1974 में पहला पर्यावरण दिवस मनाया गया। तभी से लोगो के मन मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता निर्माण करने का प्रयास यहा तक आ पहुचा है। हर देश इसमे अपना योगदान दे इसलिए हर साल एक देश इसकी मेजबानी करता है । इस बार इसका मेजबान देश पाकिस्तान बना है। विश्व पर्यावरण दिन 2021 की मेज़बानी पाकिस्तान करेगा।  इससे पहले भारत 2011 और 2018 में मेजबानी कर चुका है।ji

paryavaran divas 2021
graminhindi.com 
 
पर्यावरण सुरक्षा का महत्व 
         आज पर्यावरण सुुरक्षा बेहद जरूरी है । कोरोना महामारी की मार से जूझ रही पुुुरी दुनिया पर्यावरण पर निर्भर करती है। पर्यावरण ही एकमात्र सहारा है इस धरती को नई जिंदगी देने का । इस धरती को फिर से पहले जैसा करने में हमें कोशिशों को तेज़ करने होंगे। हालात बहुत गंभीर होते जा रहे है हमारे  जीनव का स्तर ऊंचा करते करते क़ुदरत का स्तर कितना नीचे गिरा दिया इसकी चिंता करना जरूरी है। तभी इस दिन का महत्व समझा पाएंगे। इतने बड़े स्तर पर इस दिन का आयोजन सफल हो पायेगा।

           इस दिन की विशेषता के साथ पर्यावरण बचने की मुहीम में मिलकर साथ दे सके . इस पर्यावरण दिवस 2021 को सफल बनाये , पर्यावरण सुरक्षित करने का प्रण ले. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box